SBI बैंक खाते में अपना नाम चेंज कैसे कराएं – How to Change Name in SBI Bank Account

आपके भी दोस्तों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) बैंक अकाउंट में दर्ज नाम के स्पेलिंग में त्रुटि (गलती) हैं या नाम गलत दर्ज इस कारण आप अपने नाम में सुधार या अपने बैंक खाते में दर्ज नाम को चेंज कराना चाहते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको How to Change Name in SBI Bank Account की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताने जा रहें हैं। ताकि आप भी आसानी से अपने बैंक अकाउंट में अपने नाम में सुधार करा सकें।

How to Change Name in SBI Bank Account

एसबीआई बैंक अकाउंट में नाम चेंज कराने के लिए या बैंक अकाउंट में दर्ज नाम में स्पेलिंग आदि में सुधार कराने के लिए इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें।

इसे भी पढ़ें – SBI बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर चेंज कैसे करें ?

अपने SBI बैंक अकाउंट में अपना नाम कैसे बदलें 2026 ?

अपने एसबीआई बैंक खाते में नाम कैसे चेंज कैसे कराएं की प्रोसेस को जानने से पहले हम बात करेंगे की एसबीआई बैंक खाते में अपना नाम चेंज कराने के लिए या नाम में सुधार कराने के लिए कौन-कौनसे डॉक्युमेंट्स की जरूरत पड़ती हैं। आपको अपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक अकाउंट में नाम चेंज/सुधार कराने के लिए इन सभी डॉक्युमेंट को अपने पास तैयार रखना हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक अकाउंट में नाम चेंज कराने के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट ?

  • केवाईसी डॉक्युमेंट्स जैसे – आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि।
  • बैंक अकाउंट में Name Change Application Form/KYC Updation Form
  • अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स जैसे बैंक अकाउंट नंबर आदि।

अब हम एसबीआई बैंक अकाउंट में नेम चेंज कराने की पुरी प्रोसेस को विस्तार से जानते हैं। आप किस तरह से अपने SBI बैंक अकाउंट में अपना नाम चेंज या नाम में सुधार करा सकते हैं।

SBI Bank Account में अपना Name Correction/Change कैसे कराएं ?

आप दोस्तों अपने एसबीआई बैंक अकाउंट में अपना नाम चेंज या अपने नाम में स्पेलिंग आदि की गलती को सुधार कराना चाहते हैं तो आप इस तरह से करवा सकते हैं –

  • सबसे पहले आपको अपने केवाईसी डॉक्युमेंट्स को लेकर अपनी एसबीआई बैंक की होम ब्रांच यानि आपका जिस एसबीआई बैंक ब्रांच में बैंक खाता हैं। उस बैंक ब्रांच में चले जाना हैं।
  • इसके बाद आपको बैंक ब्रांच से बैंक अकाउंट में नाम चेंज/सुधार कराने का आवेदन फॉर्म या केवाईसी फॉर्म प्राप्त कर लेना हैं।
sbi bank account name change form
  • आपको इस तरह का एप्लीकेशन फॉर्म एसबीआई बैंक ब्रांच से प्राप्त हो जाएगा।
  • फॉर्म में आपको सबसे पहले अपनी एसबीआई बैंक ब्रांच का नाम लिखना हैं।
  • इसके बाद आपको अपने एसबीआई बैंक अकाउंट नंबर और इस फॉर्म को भरने की दिनाँक को लिखना हैं।
  • आपको 17 नंबर पर Change of Name/Address का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • अब आपको 17 नंबर वाले ऑप्शन पर टिक करना हैं और नीचे बॉक्स में आपको अपना Old Name/Address को लिखना हैं और इसके बाद आपको अगले बॉक्स में अपना New Name/Address को लिख देना हैं।
  • इसके बाद आपको अपने हस्ताक्षर करने के बाद अपने मोबाईल नंबर और अपना पूरा नाम लिखना हैं।
  • अब आपका यह फॉर्म भरकर तैयार हैं। इस फॉर्म के साथ आपको अपने केवाईसी डॉक्यूमेंट जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो कॉपी को स्वप्रमाणित करने के बाद फॉर्म के साथ अटैच कर देना हैं।
  • अपनी एसबीआई बैंक ब्रांच में आपको इस फॉर्म को जमा करवा देना हैं। इसके बाद बैंक के द्वारा सभी आवश्यक वेरीफिकेशन प्रोसेस को पूरा करने के बाद आपके बैंक अकाउंट में आपका नाम चेंज कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – Mobile से SBI ATM Card Online Apply कैसे करें ?

How to Change Name in SBI Bank Account से सम्बन्धित पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

एसबीआई बैंक अकाउंट में नाम चेंज कराने के लिए क्या करना पड़ेगा ?

अपने एसबीआई बैंक अकाउंट में अपना नाम चेंज कराने के लिए आपको अपनी एसबीआई बैंक ब्रांच में आवेदन फॉर्म या केवाईसी फॉर्म भरकर और इसके साथ अपने केवाईसी डॉक्यूमेंट को जमा कराना होगा।

SBI बैंक खाते में नाम चेंज होने में कितने दिन का समय लगता हैं ?

एसबीआई बैंक अकाउंट में नाम चेंज कराने के लिए आवेदन करने के लगभग 24 घंटे से 7 बैंक कार्यदिवस का समय लग सकता हैं।

उम्मीद हैं दोस्तों आप इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अपने एसबीआई बैंक अकाउंट में अपना नाम आसानी से चेंज या अपने नाम में सुधार करवा सकेंगे। आपके भी भी एसबीआई बैंक अकाउंट में नाम कैसे बदलें को लेकर कोई सवाल हैं तो आप हमारे से कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करके पूछ सकते हैं।

Leave a Comment