आपने भी अपना बैंक अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में ओपन करवा रखा हैं, और आपके एसबीआई बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक नहीं हैं, तो आप अपने बैंक अकाउंट में होने वाले ट्रांजेक्शन SMS अलर्ट की जानकारी प्राप्त नहीं कर सकते हैं। अपने बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक/रजिस्टर होने पर बैंक अकाउंट से जुड़े ट्रांजेक्शन और जरूरी बैंकिंग अपडेट्स की जानकारी घर बैठें ही अपने मोबाईल फोन पर प्राप्त हो जाती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको SBI Account Me Mobile Number Register Kaise Kare की जानकारी स्टेप बाय स्टेप देने जा रहें हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर नहीं होने पर आप आसान से स्टेप को फॉलो करने के बाद आसानी से अपने एसबीआई बैंक अकाउंट में फोन नंबर रजिस्टर करवा सकते हैं। सबसे पहले हम एसबीआई बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर करने की प्रोसेस को जानने से पहले बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर करने के फायदें जानते हैं।
SBI बैंक खाते में मोबाईल नंबर लिंक कराने के फायदें ?
- अपने एसबीआई बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर होने से बैंक अकाउंट में पैसा निकालने व पैसा जमा कराने का ट्रांजेक्शन से सम्बन्धित जानकारी एसएमएस के द्वारा प्राप्त हो जाती हैं।
- बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर होने पर मोबाईल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन आसानी से किया जा सकता हैं।
- बैंक खाते में मोबाईल नंबर रजिस्टर होने पर एटीएम कार्ड के लिए आवेदन और एटीएम कार्ड प्राप्त होने के बाद एटीएम कार्ड पिन जनरेशन आसानी से कर सकते हैं।
- इसके साथ ही बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक होने हैं तो आप यूपीआई रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर कराने के इतने सारें फ़ायदों को देखते हुए। अब हम SBI बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक कैसे करते हैं, इसकी पूरी प्रोसेस को विस्तार से समझते हैं।
इसे भी पढ़ें – SBI ATM Card Online Apply कैसे करें ?
SBI Bank Account Me Mobile Number Online Link Kaise Kare ?
अगर आपका भी यही सवाल हैं की अपने एसबीआई बैंक अकाउंट में ऑनलाइन मोबाईल नंबर लिंक कैसे करते हैं ? आपको बता दें की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक नहीं होने पर ऑनलाइन बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर/लिंक नहीं किया जा सकता हैं। एसबीआई बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक कराने के लिए अपनी एसबीआई बैंक की होम ब्रांच में जाकर ही बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर करवाया जा सकता हैं। एसबीआई बैंक अकाउंट में ऑफलाइन बैंक ब्रांच में विजिट करके मोबाईल नंबर लिंक कराने की प्रोसेस इस प्रकार हैं।
एसबीआई बैंक खाते में मोबाईल नंबर कैसे जोड़ें ? स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस 2026
आप अपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानि एसबीआई बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर/लिंक कराने चाहते हैं तो आप इस तरह से बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर को लिंक करवा सकेंगे –
- सबसे पहले आपको अपनी एसबीआई बैंक की होम बैंक (जिस बैंक ब्रांच में आपने अपना SBI बैंक अकाउंट ओपन कराया हैं) ब्रांच मे चले जाना हैं।
- इसके बाद आपको बैंक ब्रांच कर्मचारी को अपने बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक कराने के बारें में बताना हैं। की मेरे बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर नहीं हैं मुझे अपने बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक कराना हैं।
- आपको बैंक ब्रांच से एक Bank Account Mobile Number Register Application Form प्राप्त हो जाएगा।
- आप नीचे फोटो में आवेदन फॉर्म देख सकते आपको इस तरह का एक आवेदन फॉर्म बैंक ब्रांच से दे दिया जाएगा।

- इस फॉर्म में सबसे पहले आपको अपनी बैंक ब्रांच का नाम लिखना हैं।
- इसके बाद अपने एसबीआई बैंक अकाउंट नंबर और इस फॉर्म को भरने की दिनाँक को लिखना हैं।
- आपको इस फॉर्म में 7 नंबर पर अपने बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक कराने का ऑप्शन मिल जाएगा। आपको यहाँ टिक करना हैं और मोबाईल नंबर को लिख देना हैं।
- फॉर्म के अंत में अपने हस्ताक्षर करें और अपने मोबाईल नंबर और अपना पूरा नाम लिखने के बाद आपका फॉर्म भरकर तैयार हैं।
- इसके बाद आपको इस मोबाईल नंबर रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ अपने केवाईसी डॉक्यूमेंट जैसे आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटो-कॉपी को स्वप्रमाणित करने के बाद अटैच कर दें और अपनी एसबीआई बैंक की होम ब्रांच में जमा करवा दें।
- बैंक के द्वारा आवश्यक प्रोसेस जैसे डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन आदि की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपके एसबीआई बैंक अकाउंट में आपके फोन नंबर को लिंक कर दिया जाएगा।
SBI बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर नहीं होने पर आप इस प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से अपने एसबीआई बैंक अकाउंट में अपने मोबाईल नंबर को लिंक करवा सकते हैं।
SBI Account Me Mobile Number Register Kaise Kare से सम्बन्धित पूछे जाने वाले (FAQ)
एसबीआई बैंक खाते में मोबाईल नंबर ऑनलाइन कैसे लिंक करें ?
आप अपने एसबीआई बैंक अकाउंट में ऑनलाइन मोबाईल नंबर लिंक नहीं कर सकते हैं। आपको अपने बैंक अकाउंट में मोबाईल लिंक कराने के लिए अपनी एसबीआई बैंक की होम ब्रांच में जाकर ही बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक कराना होगा।
SBI बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक होने में कितने दिन लगते हैं ?
एसबीआई बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक कराने के लिए आवेदन फॉर्म भरकर बैंक ब्रांच में जमा कराने के बाद लगभग 24 घंटे का समय या इससे कम समय भी लग सकता हैं।
एसबीआई बैंक में मोबाईल नंबर रजिस्टर/लिंक कराने का फॉर्म कैसे भरें ?
अपने एसबीआई बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर कराने का फॉर्म आप अपनी बैंक ब्रांच का नाम, दिनाँक और अपने बैंक अकाउंट नंबर और आप अपने बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर कराना चाहते हैं। उस मोबाईल नंबर को लिखने के बाद अपना पूरा नाम और हस्ताक्षर करने के बाद आसानी से भर सकते हैं।
उम्मीद हैं दोस्तों आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद अपने एसबीआई बैंक अकाउंट में आसानी से मोबाईल नंबर को लिंक करवा सकेंगे। आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई हैं तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।