दोस्तों अगर आपका भी बैंक अकाउंट राजस्थान ग्रामीण बैंक में हैं और आपने राजस्थान ग्रामीण बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट निकालना चाहते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको Rajasthan Gramin Bank Statement Kaise Nikale की पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप देने जा रहें हैं। आप अपने राजस्थान ग्रामीण बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों के द्वारा निकाल सकते हैं।

ऑनलाइन राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और व्हाट्सप्प बैंकिंग के द्वारा और ऑफलाइन राजस्थान ग्रामीण बैंक की बैंक शाखा में जाकर राजस्थान ग्रामीण बैंक स्टेटमेंट प्राप्त किया जा सकता हैं।
सबसे पहले हम मोबाईल बैंकिंग और, इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा राजस्थान ग्रामीण बैंक स्टेटमेंट ऑनलाइन कैसे निकालें ? इसकी प्रोसेस को देखेंगे। इसके बाद ऑफलाइन बैंक ब्रांच में जाकर राजस्थान ग्रामीण बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट कैसे निकलवाते हैं इसकी पूरी प्रोसेस को जानेंगे।
इसे भी पढ़ें – राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
मोबाईल से राजस्थान ग्रामीण बैंक स्टेटमेंट ऑनलाइन कैसे निकालें ?
राजस्थान ग्रामीण बैंक अकाउंट स्टेटमेंट ऑनलाइन मोबाईल से निकालने के लिए आपको अपने मोबाईल में राजस्थान ग्रामीण बैंक का मोबाईल बैंकिंग ऐप्प RGB Mobile Banking को अपने मोबाईल फोन में ओपन करने के बाद अपने लॉगिन एमपिन को टाइप करके राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग में लॉगिन कर लेना हैं। इसके बाद आपको नीचे बताएं सभी स्टेप को फॉलो करना होगा –

- राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग में लॉगिन करने के बाद आपको राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग के होमपेज पर Statement का ऑप्शन दिखाई देगा।

- आपको अपने बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट डाउनलोड करने के लिए Statement बटन पर क्लिक करना हैं।
- अब आपके सामने बैंक अकाउंट सिलेक्ट करने का ऑप्शन आएगा। अपने बैंक अकाउंट को सिलेक्ट करें।
- नीचे Transaction For मे आपको दो ऑप्शन Current Period और Specific Period दिखाई देंगे।
- आप Current Period के ऑप्शन को सिलेक्ट करते हैं तो आप 3 महीने का अकाउंट स्टेटमेंट और Specific Period को सिलेक्ट करने पर 12 महीने का स्टेटमेंट निकाल सकते हैं।

- इसके बाद आपको Format Type में View और Download दो ऑप्शन दिखाई देंगे। अगर आप स्टेटमेंट केवल देखना चाहते हैं तो View को सिलेक्ट करें और स्टेटमेंट डाउनलोड करने के लिए आपको Download बटन पर क्लिक करना होगा।

- जैसे अगर आप 3 महीने का स्टेटमेंट निकालना चाहते हैं तो आपको Current Period को सिलेक्ट करने के बाद फॉर्मैट टाइप में डाउनलोड को सिलेक्ट करना हैं और नीचे दिखाई दें रहें Download बटन पर क्लिक करें।
- आपके मोबाईल फोन में पीडीएफ़ फाईल में राजस्थान ग्रामीण बैंक स्टेटमेंट डाउनलोड हो जाएगा।
राजस्थान ग्रामीण बैंक इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा बैंक स्टेटमेंट कैसे निकालें ?
आप राजस्थान ग्रामीण बैंक इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा भी ऑनलाइन बैंक स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं। इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा राजस्थान ग्रामीण स्टेटमेंट डाउनलोड करने की प्रोसेस इस तरह से हैं –
- आपको सबसे पहले आपको अपने मोबाईल में राजस्थान ग्रामीण बैंक इंटरनेट बैंकिंग की आधिकारिक साइट https://www.rgb.bank.in/ को ओपन कर लेना हैं।
- इसके बाद राजस्थान ग्रामीण बैंक की आधिकारिक वेबसाईट ओपन होने के बाद ऊपर आपको INTERNET BANKING का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इंटरनेट बैंकिंग पर क्लिक कर देना हैं।
- अब आपको अगला पेज ओपन होने के बाद Retail User के नीचे Login बटन पर आपको क्लिक करना हैं।
- अगला पेज ओपन होने पर आपको Continue to Login बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ जाना हैं।
- आपके सामने अब राजस्थान ग्रामीण बैंक इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन करने का ऑप्शन आ जाएगा।
- आपको अपने राजस्थान ग्रामीण बैंक इंटरनेट बैंकिंग का यूजरनेम और पासवर्ड व केप्चा कोड को टाइप करके राजस्थान ग्रामीण बैंक इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन कर लेना हैं।
- जैसे ही आप राजस्थान ग्रामीण बैंक इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन कर लेंगे। आपको होमपेज पर मेनुबार में My Account के सेक्शन में आपको Account Statement का ऑप्शन दिखाई देगा।
- आपको अपना राजस्थान ग्रामीण बैंक अकाउंट स्टेटमेंट निकालने के लिए अकाउंट स्टेटमेंट बटन पर क्लिक कर देना हैं।
- अपने राजस्थान ग्रामीण बैंक अकाउंट नंबर और दिनाँक और फॉर्मैट टाइप को सिलेक्ट करने के बाद डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपना बैंक अकाउंट स्टेटमेंट कर सकते हैं।
राजस्थान ग्रामीण बैंक अकाउंट स्टेटमेंट डाउनलोड करने के दोनों ऑनलाइन तरीके मोबाईल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग की मदद से स्टेटमेंट डाउनलोड कैसे करें का तरीका जानने के बाद अब हम ऑफलाइन राजस्थान ग्रामीण बैंक ब्रांच में जाकर राजस्थान ग्रामीण बैंक स्टेटमेंट प्राप्त कैसे करें की प्रक्रिया को जान लेते हैं।
इसे भी पढ़ें – राजस्थान ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें ?
ऑफलाइन बैंक ब्रांच में जाकर राजस्थान ग्रामीण बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट कैसे प्राप्त करें ?
अगर आप ऑनलाइन राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा अपना अकाउंट स्टेटमेंट डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं तो आप राजस्थान ग्रामीण बैंक की बैंक ब्रांच में जाकर इस तरह से अकाउंट स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते हैं –
- आपको अपनी राजस्थान ग्रामीण बैंक की होम ब्रांच में जाना हैं।
- इसके बाद आपको बैंक ब्रांच से अकाउंट स्टेटमेंट प्राप्त करने का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना हैं।
- इस आवेदन फॉर्म को पूरा भरने के बाद आपको इस फॉर्म के साथ अपने केवाईसी डॉक्यूमेंट को अटैच करना हैं।
- अपनी राजस्थान ग्रामीण बैंक की बैंक ब्रांच में जमा करवा देना हैं।
- इसके बाद आपको राजस्थान ग्रामीण बैंक के द्वारा आपको आपका बैंक अकाउंट स्टेटमेंट का प्रिन्ट आउट निकालकर दे दिया जाएगा।
इस तरह से दोस्तों आप आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में से किसी भी तरीके के द्वारा अपने राजस्थान ग्रामीण बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट निकाल सकते हैं।
Rajasthan Gramin Bank Statement Kaise Nikale से सम्बन्धित (FAQ)
क्या मोबाईल से ऑनलाइन राजस्थान ग्रामीण बैंक स्टेटमेंट निकाला जा सकता हैं ?
जी हाँ ऑलाइन राजस्थान ग्रामीण बैंक स्टेटमेंट राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग की मदद से निकाला जा सकता हैं। आप राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग में रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपने बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट निकाल सकेंगे।
राजस्थान ग्रामीण बैंक अकाउंट स्टेटमेंट प्राप्त करने का फॉर्म कैसे भरें ?
राजस्थान ग्रामीण बैंक स्टेटमेंट फॉर्म भरना बहुत आसान हैं। इसमें सबसे पहले आपको अपनी बैंक ब्रांच का नाम,दिनाँक और अकाउंट नंबर, खाताधारक का नाम, कितने महीने,साल का अकाउंट स्टेटमेंट आदि की डिटेल्स को भरने के बाद अकाउंट स्टेटमेंट फॉर्म को भर सकते हैं।