आपका भी बैंक अकाउंट राजस्थान ग्रामीण बैंक में हैं और आप एटीएम कार्ड की आवश्यकता और उपयोग को देखते हुए अपने राजस्थान ग्रामीण बैंक अकाउंट का एटीएम कार्ड बनवाना चाहते हैं। जिससे आप भी एटीएम कार्ड की मदद से एटीएम मशीन से पैसा निकलवा और जमा करवा सकें और ऑनलाइन पैसों का लेनदेन (ट्रांजेक्शन) आसानी से कर सकें।

राजस्थान ग्रामीण बैंक नया एटीएम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन मोबाईल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ऑफलाइन आवेदन राजस्थान ग्रामीण बैंक की बैंक शाखा (ब्रांच) में जाकर किया जा सकता हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको Rajasthan Gramin Bank ATM Card Online Apply Kaise Kare की जानकारी स्टेप बाय स्टेप देने जा रहें हैं। ताकि आप भी इसे पूरा पढ़ने के बाद आसानी से राजस्थान ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड के लिए आवेदन कर सकें।
इसे भी पढ़ें – राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
Rajasthan Gramin Bank ATM Card Apply करने के फायदें ?
अगर आपका राजस्थान ग्रामीण बैंक में अकाउंट हैं और आपके पास आपके राजस्थान ग्रामीण बैंक का एटीएम कार्ड हैं तो एटीएम कार्ड होने के निम्न फायदें हैं –
- यदि आपके पास राजस्थान ग्रामीण बैंक का एटीएम कार्ड हैं तो आप एटीएम कार्ड की मदद से एटीएम मशीन से आसानी से पैसा निकाल सकते हैं।
- एटीएम कार्ड के द्वारा UPI और POS मशीन पर भुगतान किया जा सकता हैं।
- हमारे पास अपने बैंक अकाउंट का एटीएम कार्ड होने पर एटीएम कार्ड के द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग, बिल भुगतान किया जा सकता हैं।
- एटीएम कार्ड के द्वारा एटीएम मशीन पर जाकर बैंक बैलेंस की जानकारी, मिनी स्टेटमेंट चेक किया जा सकता हैं।
- राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन एटीएम कार्ड के द्वारा कर सकते हैं।
राजस्थान ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड के इतने सारें फ़ायदों को देखते हुए, अब हम राजस्थान ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड अप्लाई कैसे करें, एटीएम कार्ड आवेदन करने के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट्स कौन-कौनसे चाहिए।
Rajasthan Gramin Bank ATM Card Apply Online – Step by Step
ऑनलाइन मोबाईल से राजस्थान ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड अप्लाई कैसे करते हैं। इसकी पूरी प्रोसेस हम राजस्थान ग्रामीण बैंक के आधिकारिक मोबाईल बैंकिंग ऐप RGB Mobile Banking के द्वारा जानेंगे। आप नीचे बताएं सभी स्टेप को फॉलो करते हुए। राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग की मदद से ऑनलाइन एटीएम कार्ड अप्लाई कर सकेंगे –
- सबसे पहले आपको अपने मोबाईल में राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग ऐप RGB Mobile Banking को ओपन करने के बाद अपने लॉगिन एमपिन को टाइप करके राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग में लॉगिन कर लेना हैं।

- जैसे ही आप राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग में लॉगिन कर लेंगे। आपके सामने आपके बैंक अकाउंट से संबंधित जानकारी आ जाएगी।
- आपको यहाँ पर Digital Services के सेक्शन में Service Request का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको एटीएम कार्ड अप्लाई करने के लिए इस ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।

- अगले पेज पर आपको एक नंबर पर ATM Card Request ऑप्शन देखने को मिल जाएगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।

- अब आपको Select Account में अपने बैंक अकाउंट को सिलेक्ट करना हैं और Confirm बटन पर क्लिक करें।

- अपने बैंक अकाउंट को सिलेक्ट करने के बाद आपको Select Card Type पर क्लिक करके एटीएम कार्ड के टाइप को सिलेक्ट करना है और Confirm बटन पर क्लिक कर दें।

- इसके बाद आपके राजस्थान ग्रामीण बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। आपको प्राप्त ओटीपी को टाइप करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करना हैं।

- आपका राजस्थान ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड अप्लाई हो जाएगा और इस तरह से एटीएम कार्ड अप्लाई होने का मैसेज आपके सामने आ जाएगा।

राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग के द्वारा आप इस तरह से Rajasthan Gramin Bank ATM Card Online Apply कर सकते हैं। अगर आप ऑफलाइन राजस्थान ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप नीचे बताई प्रोसेस के द्वारा एटीएम कार्ड अप्लाई कर सकते हैं।
राजस्थान ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड कैसे बनाएं ? ऑफलाइन
ऑफलाइन राजस्थान ग्रामीण बैंक की बैंक शाखा (ब्रांच) में जाकर आप एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको राजस्थान ग्रामीण बैंक की बैंक ब्रांच में चले जाना हैं। इसके बाद आपको इन सभी स्टेप को फॉलो करना हैं –
- आपको राजस्थान ग्रामीण बैंक की ब्रांच में जाने के बाद एटीएम कार्ड आवेदन फॉर्म प्राप्त करना हैं।
- राजस्थान ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड आवेदन फॉर्म को प्राप्त करने के बाद आपको इस फॉर्म को भरना हैं।
- अपनी बैंक ब्रांच का नाम लिखें, शाखा का कोड और अपनी बैंक खाता संख्या को लिखें।
- इसके बाद अपने बैंक खाते का प्रकार और आप एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं उस एटीएम कार्ड के टाइप को सिलेक्ट करें।
- अपना पूरा नाम और अपनी जन्म तिथि व अपना स्थायी पता को लिखने के बाद अपने हस्ताक्षर करने के बाद एटीएम कार्ड फॉर्म को पूरा भर लेना हैं।
- आपको इस तैयार एटीएम कार्ड फॉर्म को राजस्थान ग्रामीण बैंक ब्रांच में अपने केवाईसी डॉक्युमेंट्स जैसे आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटो कॉपी को अटैच करने के बाद इस फॉर्म को राजस्थान ग्रामीण बैंक की बैंक ब्रांच में जमा करवा देना हैं।
- इसके बाद बैंक कर्मी के द्वारा आपके द्वारा भरी गई सभी जानकारी को जांच करने के बाद एटीएम कार्ड अप्लाई कर दिया जाएगा।
- राजस्थान ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करने के लगभग 7 से 15 कार्यदिवस में आपके एड्रैस पर एटीएम कार्ड भेज दिया जाएगा।
एटीएम कार्ड प्राप्त होने के बाद आप अपने एटीएम कार्ड के पिन जनरेशन करने के बाद एटीएम कार्ड से एटीएम मशीन से पैसा निकाल सकते है और एटीएम कार्ड के द्वारा ऑनलाइन पेमेंट आसानी से कर सकेंगे।
Rajasthan Gramin Bank ATM Card Apply Kaise Kare से सम्बन्धित (FAQ)
राजस्थान ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड अप्लाई करने के तरीके कौन-कौनसे हैं ?
राजस्थान ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड ऑनलाइन मोबाईल बैंकिंग की मदद से और ऑफलाइन बैंक शाखा में जाकर अप्लाई किया जा सकता हैं।
राजस्थान ग्रामीण बैंक का एटीएम कार्ड अप्लाई करने के कितने दिन बाद मिल जाता हैं ?
राजस्थान ग्रामीण बैंक का एटीएम कार्ड अप्लाई करने के लगभग 7 से 15 कार्यदिवस में मिल जाता हैं।
क्या मोबाईल से ऑनलाइन राजस्थान ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड अप्लाई किया जा सकता हैं ?
जी हाँ राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग की मदद से ऑनलाइन एटीएम कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता हैं।
1 thought on “Rajasthan Gramin Bank ATM Card Online Apply Kaise Kare ? Online और Offline पूरी जानकारी 2026”