आपने भी अपने बैंक ऑफ बड़ौदा अकाउंट का नया एटीएम कार्ड अप्लाई किया हैं। लेकिन अभी तक आपके रजिस्टर्ड एड्रैस पर आपका एटीएम कार्ड प्राप्त नहीं हुआ हैं, तो आप अपने बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम कार्ड का डिलीवरी स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। अगर आप भी अपने बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम कार्ड (डेबिट कार्ड) का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो इस लेख में हम आपको Bank of Baroda ATM Card Tracking कैसे करें की जानकारी दें रहे हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा का नया एटीएम कार्ड ऑनलाइन मोबाईल से या ऑफलाइन बैंक ऑफ बड़ौदा की होम बैंक ब्रांच में जाने के बाद अप्लाई करने के बाद आप अपने bob बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर एसएमएस के द्वारा प्राप्त ट्रैकिंग आईडी के द्वारा अपने एटीएम कार्ड का डिलीवरी स्टेटस चेक कर सकते हैं। आपका एटीएम कार्ड डिस्पैच हुआ हैं या नहीं। आपका एटीएम कार्ड कहाँ तक पहुँचा और कब तक आपको आपका बॉब एटीएम कार्ड डिलीवर हो जाएगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा डेबिट कार्ड डिलीवरी स्टेटस चेक कैसे करें ?
अपने मोबाईल से ऑनलाइन या ऑफलाइन बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम कार्ड अप्लाई करने के बाद आप नीचे बताएं अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम कार्ड डिलीवरी स्टेटस ऑनलाइन घर बैठें अपने मोबाईल से चेक कर सकते हैं –
- जैसे ही आपका बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम कार्ड बनकर डिस्पैचड यानि रवाना हो जाता हैं। आपके बैंक ऑफ बड़ौदा अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर बैंक के द्वारा एक एटीएम कार्ड डिलीवरी ट्रैकिंग करने के लिए एक लिंक भेजा जाता हैं।

- आप जैसे ही अपने बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर लिंक पर क्लिक करेंगे। आपके मोबाईल में एटीएम कार्ड डिलीवरी ट्रैकिंग स्टेटस आ जाएगा।
- एटीएम कार्ड शिपिंग एड्रैस, कूरियर कंपनी का नाम, Way बिल नंबर और एटीएम कार्ड डिस्पैच दिनाँक, Current Status आदि की जानकारी आ जाएगी।

- अब आपके एटीएम कार्ड का डिलीवरी स्टेटस चेक करने के लिए आपको अपने मोबाईल में इंडिया पोस्ट की आधिकारिक साइट को ओपन करना हैं।
- आपको यहाँ पर Enter Consignment Number में आपको जो Way Bill Number मिला हैं। उस नंबर को टाइप करना हैं।
- इसके बाद आपको केप्चा नंबर को टाइप करने के बाद Track Now बटन पर क्लिक करना हैं।

- आपके सामने आपके एटीएम कार्ड का डिलीवरी ट्रैकिंग स्टेटस आ जाएगा। आपका एटीएम कार्ड अभी कहाँ पर हैं और कब तक आपका एटीएम कार्ड आपको मिल जाएगा।

इस तरह से आप आसानी से ऑनलाइन मोबाईल से बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम कार्ड डिलीवरी स्टेटस चेक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – बैंक ऑफ बड़ौदा खाता में मोबाईल नंबर कैसे बदलें ?
बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम कार्ड स्टेटस बैंक ब्रांच से चेक कैसे करें ?
अगर आपको बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम कार्ड अप्लाई करने के बाद अपने बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर एटीएम कार्ड ट्रैकिंग नंबर प्राप्त नहीं होता हैं तो आपको अपनी बैंक ऑफ बड़ौदा की होम ब्रांच में एटीएम कार्ड आवेदन Reference Number के साथ जाना हैं। आपको बैंक कर्मचारी को एटीएम कार्ड रेफरेंस नंबर बताना हैं। इसके बाद आपको बैंक कर्मचारी के द्वारा आपके एटीएम कार्ड स्टेटस बता दिया जाएगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम कार्ड डिलीवर नहीं होने पर क्या करें ?
बैंक ऑफ बड़ौदा नया एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद अगर आपको भी आपका एटीएम कार्ड आपके एड्रैस पर डिलीवर नहीं हुआ हैं ? तो सबसे पहला काम आपको अपने बैंक ऑफ बड़ौदा अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर SMS चेक करना हैं। आपको एटीएम कार्ड डिस्पैच होने का एसएमएस प्राप्त हुआ हैं या नहीं। अगर आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर एसएमएस प्राप्त नहीं हुआ हैं तो आपको एटीएम कार्ड अप्लाई करते समय आपको रेफरेंस नंबर मिला हैं उस रेफरेंस नंबर को लेकर आपको अपने बैंक की बैंक होम ब्रांच में जाकर बैंक कर्मचारी को दिखाएं। बैंक कर्मचारी के द्वारा आपको एटीएम स्टेटस की जानकारी दे दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें – बैंक खाते का स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें ?
Bank of Baroda ATM Card Tracking से सम्बन्धित पूछे गए (FAQ)
बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम कार्ड ट्रैकिंग नंबर कैसे पता करें ?
बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम कार्ड अप्लाई करने के बाद आप अपने बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर प्राप्त एसएमएस में भेजी गई सूचना से एटीएम कार्ड ट्रैकिंग नंबर प्राप्त हो जाता हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम कार्ड घर पर कितने दिन में घर पर आता हैं ?
बैंक ऑफ बड़ौदा का नया एटीएम कार्ड अप्लाई करने के बाद एटीएम कार्ड डिलीवरी समय, एटीएम डिस्पैच होने की तारीख, डाक सेवा और आपके पते पर निर्भर करता हैं। हालांकि आमतौर पर बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम कार्ड अप्लाई करने के बाद लगभग 7 से 15 कार्यदिवस में आपका एटीएम कार्ड आपके रजिस्टर्ड एड्रैस पर मिल जाता हैं।