आप भी अपने बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए अपनी बैंक ब्रांच में बैंक स्टेटमेंट आवेदन-पत्र लिखकर देना चाहते हैं। लेकिन आपको बैंक स्टेटमेंट एप्लीकेशन का फॉर्मेट पता नहीं हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बैंक खाते का स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए Bank Statement Application in Hindi में कैसे लिखें। आसान और सरल भाषा में लिखकर बता रहें हैं।

बैंक स्टेटमेंट में आपके बैंक खाते में होने वाले सभी लेनदेन (ट्रांजेक्शन) की जानकारी प्राप्त हो जाती हैं। आप अपने बैंक अकाउंट का 1 महिना, 6 महिना, 1 साल या इससे कम या अधिक अवधि का स्टेटमेंट बैंक शाखा में जाकर एक आवेदन पत्र लिखकर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
हमारे को बैंक स्टेटमेंट की जरूरत लोन, वीजा और नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए व आईटीआर फाइल रिटर्न हेतु व जरूरी कामों को करने के लिए बैंक स्टेटमेंट की जरूरत पड़ती हैं।
बैंक स्टेटमेंट निकालने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें ?
सेवा में,
श्रीमान शाखा प्रबंधक,
[बैंक का नाम लिखें]
[बैंक शाखा का पता लिखें]
विषय – बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन हैं की मेरा नाम______[अपना नाम लिखें] हैं। आपके बैंक शाखा में मेरा बचत खाता हैं। जिसका बैंक खाता संख्या_____[अपना बैंक खाता संख्या लिखें] हैं। मुझे अपने बैंक खाता का_______(दिनाँक) से_______(दिनाँक) तक के स्टेटमेंट की जरूरत हैं।
अत: आपसे निवेदन हैं की मुझे अपने बैंक खाते का स्टेटमेंट प्रदान करने की कृपा करें। इसके लिए मैं सदैव आपका आभारी रहूँगा।
सधन्यवाद !
भवदीय
नाम – [अपना नाम लिखें]
खाता संख्या – [अपनी बैंक खाता संख्या लिखें]
मोबाईल नंबर – [अपने बैंक खाता में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर लिखें]
पता – [अपना पूरा पता लिखें]
दिनाँक – [आवेदन पत्र लिखने के दिन की दिनाँक लिखें]
हस्ताक्षर – [अपने हस्ताक्षर करें]
अगर आपका भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में बैंक अकाउंट हैं और आपने बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एसबीआई बैंक में एप्लीकेशन लिखकर देना चाहते हैं तो आप इस तरह से लिख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – मोबाईल से SBI एटीएम कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें ?
How to Write SBI Bank Statement Application in Hindi
सेवा में,
श्रीमान शाखा प्रबंधक,
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
(अपनी SBI बैंक ब्रांच का नाम और पूरा पता लिखें)
विषय – बैंक खाते का स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र।
महोदयजी,
सविनय निवेदन हैं की मेरा नाम_______हैं। आपके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बैंक ब्रांच में मेरा बचत खाता हैं। जिसका खाता संख्या________हैं। मुझे अपने बैंक अकाउंट का 2025-26 फाइनेंशियल ईयर के अकाउंट स्टेटमेंट की जरूरत हैं।
अत: आपसे निवेदन हैं की आप मेरे बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट प्रदान करने की कृपा करें। जिसके लिए मैं सदैव आपका आभारी रहूँगा।
धन्यवाद !
भवदीय
नाम –
खाता संख्या –
पता –
मोबाईल नंबर –
हस्ताक्षर –
दिनाँक –
6 महीने का बैंक स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें हिन्दी में ?
आपका बैंक खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में हैं और आप अपने बैंक ऑफ बड़ौदा खाते का 6 महिना का अकाउंट स्टेटमेंट निकलवाना चाहते हैं, तो आप नीचे बताएं फॉर्मेट के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा अकाउंट का स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में आवेदन-पत्र लिखकर दे सकते हैं –
सेवा में,
श्रीमान शाखा प्रबंधक,
बैंक ऑफ बड़ौदा
(अपनी बैंक ब्रांच का नाम, पता लिखें)
विषय – 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट प्राप्त करने हेतु आवेदन-पत्र।
महोदयजी,
सविनय निवेदन हैं की मेरा नाम_____हैं। मेरा सेविंग अकाउंट आपकी बैंक की शाखा में हैं। जिसका बैंक अकाउंट संख्या_______हैं। मुझे जरूरी कार्य हेतु अपने बैंक अकाउंट का पिछले 6 महीना का अकाउंट स्टेटमेंट की जरूरत हैं।
अत: आप मुझे मेरे बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट प्रदान करने की कृपा करें। जिसके लिए मैं सदैव आपका आभारी रहूँगा।
धन्यवाद !
भवदीय
नाम –
अकाउंट नंबर –
मोबाईल नंबर –
हस्ताक्षर –
दिनाँक –
इस तरह से दोस्तों आप अपने बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए अपने बैंक के मैनेजर को आवेदन-पत्र लिखकर दे सकते हैं और अपने बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
Bank Statement Application in Hindi से सम्बन्धित (faq)
बैंक स्टेटमेंट के लिए शाखा को आवेदन पत्र कैसे लिखें ?
बैंक स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए आप अपने बैंक ब्रांच के मैनेजर को अपनी बैंक ब्रांच का नाम और अपना नाम और अपना बैंक अकाउंट नंबर लिखने के बाद बैंक मैनेजर को अपने बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए आवेदन-पत्र लिख सकते हैं।
1 साल का बैंक स्टेटमेंट के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखते हैं ?
पिछले एक साल का बैंक स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए आप अपने बैंक की शाखा में इस आर्टिकल में बताएं फॉर्मेट के अनुसार आसानी से आवेदन-पत्र लिख सकते हैं और अपने बैंक अकाउंट का 1 साल का स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते हैं।