पंजाब नेशनल बैंक खाता में मोबाईल नंबर कैसे जोड़ें – PNB Account Mobile Number Registration

आज के इस डिजिटल बैंकिंग के दौर में बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर का रजिस्टर होना जरूरी हैं। बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर होने से बैंक अकाउंट में होने वाले सभी लेनदेन (ट्रांजेक्शन) और बैंक के द्वारा भेजे जाने वाले जरूरी अपडेट्स की जानकारी घर बैठें ही रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर प्राप्त हो जाती हैं। अगर दोस्तों आपका भी बैंक अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक में हैं और आपके पीएनबी बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर्ड नहीं हैं तो आज इस आर्टिकल में हम आपको PNB Account Mobile Number Registration कैसे करते हैं। पीएनबी बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक करने की पूरी जानकारी आपको स्टेप बाय स्टेप दे रहें हैं।

PNB Account Mobile Number Registration

पीएनबी बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक (रजिस्टर्ड) होने पर पीएनबी एटीएम कार्ड आवेदन और पीएनबी मोबाईल बैंकिंग (PNB One) ऐप में और इंटरनेट बैंकिंग में रजिस्ट्रेशन आसानी से किया जा सकता हैं। इसके साथ ही बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर्ड होने से यूपीआई रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

PNB Bank Account Me Mobile Number Register कराने के फायदें ?

पंजाब नेशनल बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर कराने के फायदें इस प्रकार हैं –

  • मोबाईल बैंकिंग PNB One App में रजिस्ट्रेशन करने के लिए बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर होना आवश्यक हैं।
  • पंजाब नेशनल बैंक इंटरनेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करने हेतु मोबाईल नंबर का बैंक अकाउंट लिंक होना जरूरी हैं।
  • SMS बैंकिंग अपने बैंक अकाउंट का मिनी स्टेटमेंट, बैंक बैलेंस चेक करने के लिए भी आपके पीएनबी बैंक अकाउंट के साथ आपका मोबाईल नंबर लिंक होना आवश्यक हैं।
  • डिजिटल बैंकिंग में ओटीपी सत्यापन के ओटीपी प्राप्त करने के लिए आपके बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर का रजिस्टर होना जरूरी हैं।
  • आपके पीएनबी बैंक अकाउंट में अगर आपका मोबाईल नंबर रजिस्टर्ड हैं तो आप पीएनबी व्हाट्सप्प बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपने बैंक अकाउंट मिनी स्टेटमेंट, बैंक बैलेंस चेक आदि व्हाट्सअप बैंकिंग की मदद से ऑनलाइन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – पंजाब नेशनल बैंक एटीएम कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें ?

ऑनलाइन PNB बैंक खाता में मोबाईल नंबर लिंक कैसे करें ?

अगर आपका भी यही सवाल हैं की ऑनलाइन मोबाईल से पीएनबी बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक कैसे करते हैं ? आपको बता दें की पीएनबी बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक नहीं होने पर बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर कराने के लिए आपको अपनी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की होम ब्रांच में जाना पड़ेगा। इसके बाद आपको बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्ट्रेशन आवेदन फॉर्म भरने के बाद बैंक ब्रांच में जमा करवाकर ही अपने बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर को रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा।

पंजाब नेशनल बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर/लिंक कराने की प्रोसेस इस तरह से हैं। आप नीचे बताई इस प्रोसेस को फॉलो करने के बाद अपने पीएनबी बैंक अकाउंट में आसानी से मोबाईल नंबर को लिंक करवा सकेंगे।

पंजाब नेशनल बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर कैसे करें ?

अपने पंजाब नेशनल बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर/लिंक नहीं होने पर आप अपनी पंजाब नेशनल बैंक की होम ब्रांच में जानें के बाद इस तरह से बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर करवा सकते हैं –

  • सबसे पहले आपको अपने केवाईसी डॉक्यूमेंट को लेकर अपनी पंजाब नेशनल बैंक की होम (जिस पीएनबी बैंक ब्रांच में आपने अपना बैंक अकाउंट ओपन कराया हैं) में चले जाना हैं।
  • इसके बाद आपको बैंक ब्रांच से बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर कराने का आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लेना हैं।
PNB Account Mobile Number Registration
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म को ध्यानपूर्वक भर लेना हैं।
  • जैसे अपनी पीएनबी बैंक ब्रांच का नाम, दिनाँक, खाताधारक का नाम, खाता संख्या , आप अपने बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर कराना चाहते हैं उस मोबाईल नंबर को लिखें और अपने हस्ताक्षर कर दें।
  • अब आपको इस तैयार फॉर्म के साथ अपने केवाईसी डॉक्युमेंट्स जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड की फोटो कॉपी को अटैच करने के बाद अपनी पीएनबी बैंक ब्रांच में जमा करवा देना हैं।
  • इसके बाद पीएनबी बैंक के द्वारा बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करने के बाद आपके पीएनबी बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर कर दिया जाएगा।

इस तरह इस प्रोसेस को फॉलो करनें के बाद आप अपने पंजाब नेशनल बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक करवा सकते हैं।

PNB Account Mobile Number Registration से सम्बन्धित (FAQ)

पंजाब नेशनल बैंक अकाउंट में घर बैठें मोबाईल नंबर कैसे जोड़ें ?

पंजाब नेशनल बैंक अकाउंट में ऑनलाइन मोबाईल से घर बैठें मोबाईल नंबर रजिस्टर नहीं कर सकते हैं। आपको अपने बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर कराने के लिए अपनी पंजाब नेशनल बैंक की होम ब्रांच में जाकर ही अपने बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर को रजिस्टर कराना पड़ेगा।

पीएनबी अकाउंट मोबाईल नंबर लिंक फॉर्म कैसे भरें ?

पंजाब नेशनल बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर कराने का फॉर्म भरना बहुत आसान है। आप अपनी बैंक ब्रांच का नाम, खाताधारक का नाम और बैंक खाता संख्या और मोबाईल नंबर और अपने हस्ताक्षर करने के बाद पीएनबी अकाउंट मोबाईल नंबर रजिस्टर फॉर्म को भर सकते हैं।

उम्मीद हैं दोस्तों आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आसानी से अपने PNB Account Mobile Number Registration करवा सकेंगे। आपके फिर भी पंजाब नेशनल बैंक खाता में मोबाईल नंबर कैसे जोड़ें को लेकर कोई सवाल हैं तो आप हमारे को कमेन्ट करके पूछ सकते हैं। हम आपके सभी कमेन्ट का जल्द ही वापिस रिप्लाई देने का प्रयास करेंगे।

Leave a Comment