PNB ATM Card Apply Kaise Kare – Online और Offline दोनों तरीकों से

अगर आपका बैंक अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में हैं। और आप पीएनबी बैंक का नया एटीएम कार्ड बनवाना चाहते हैं। आज मैं आपको इस आर्टिकल में पंजाब नेशनल बैंक के नए एटीएम कार्ड के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कैसे करते हैं। इसकी पूरी प्रोसेस को विस्तार से बता रहा हूँ।

ताकि आप भी पीएनबी बैंक नए एटीएम कार्ड के लिए आवेदन ऑनलाइन घर बैठें अपने मोबाईल से और ऑफलाइन पीएनबी बैंक की बैंक ब्रांच में जाकर आसानी से कर सकें।

PNB ATM Card Apply Kaise Kare

पंजाब नेशनल बैंक के नए एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करने की जरूरत हमारे को तब पड़ती हैं जब हमारे पीएनबी बैंक का पहले से एटीएम कार्ड नहीं हो। या हमारे पास जो पीएनबी बैंक का एटीएम कार्ड है वो अगर एक्सपायर हो गया। ऐसी दोनों स्थिति में हमारे को नया PNB Bank ATM Card Apply करने की जरूरत पड़ती हैं।

पंजाब नेशनल बैंक नया एटीएम कार्ड कैसे बनाएं ?

पंजाब नेशनल बैंक के नए एटीएम कार्ड के लिए आवेदन ऑनलाइन आप PNB One ऐप से और ऑफलाइन तरीके के बारें में बात करें तो पंजाब नेशनल बैंक की बैंक ब्रांच में जाकर पीएनबी बैंक एटीएम कार्ड आवेदन फॉर्म को भरकर ऑफलाइन तरीके से पीएनबी बैंक ब्रांच में जमा करवाकर एटीएम कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता हैं।

सबसे पहले हम पंजाब नेशनल बैंक नया डेबिट कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रोसेस को जानेंगे। PNB ONE ऐप के द्वारा ऑनलाइन पंजाब नेशनल बैंक एटीएम अप्लाई कैसे करते हैं।

PNB One ऐप से पीएनबी एटीएम कार्ड अप्लाई कैसे करते हैं ?

पीएनबी वन ऐप पंजाब नेशनल बैंक का मोबाईल बैंकिंग ऐप हैं। आप पीएनबी वन ऐप में रजिस्ट्रेशन करने के बाद नीचे बताई प्रोसेस को फॉलो करने के बाद पंजाब नेशनल बैंक एटीएम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको अपने लॉगिन पिन को टाइप करके PNB One ऐप मे लॉगिन कर लेना हैं।
pnb one app se pnb atm card apply online
  • पीएनबी वन ऐप में लॉगिन करके आपको नीचे स्क्रॉल करना होगा।
  • इसके बाद आपको Cards का सेक्शन दिखाई देगा।
  • यहाँ पर आपको Apply Debit Card का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको नया एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए अप्लाई डेबिट कार्ड के ऊपर क्लिक कर देना हैं।
  • अगले स्टेप में आपको अपने पीएनबी बैंक अकाउंट को सिलेक्ट करना हैं।
  • आपके सामने PNB Debit Cards के Type या एटीएम कार्ड Benefits और एटीएम कार्ड शुल्क आदि आ जाएंगे। यहाँ पर आपको अपनी जरूरत के अनुसार एटीएम कार्ड के टाइप को सिलेक्ट करना हैं और Next बटन पर क्लिक कर देना हैं।
  • नेक्स्ट पेज ओपन होने के बाद आपके सामने आपके बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड एड्रैस आ जाएगा। इसी एड्रैस पर आपके एटीएम कार्ड डिलीवर किया जाएगा। आपको यहाँ नीचे दिखाई दे रहे Confirm बटन पर क्लिक करना हैं।
  • आपके सामने अब पीएनबी वन ऐप के TPIN टाइप करने का ऑप्शन आ जाएगा। आपको अपने TPIN को टाइप कर देना हैं।

आपका पीएनबी एटीएम कार्ड के लिए आवेदन सबमिट हो जाएगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड एड्रैस पर पंजाब नेशनल बैंक का नया एटीएम कार्ड भेज दिया जाएगा।

PNB शाखा में जाकर एटीएम कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें – ऑफलाइन

यह ऑफलाइन तरीका अगर आप इस तरीके के द्वारा PNB Bank New ATM Card Apply करना चाहते हैं तो आपको अपनी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की होम ब्रांच में जाकर आवेदन करना पड़ेगा। ऑफलाइन पीएनबी बैंक ब्रांच में जाकर एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आपको इस डॉक्युमेंट्स की जरूरत पड़ेगी –

PNB ATM Card Apply Required Documents
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • मोबाईल नंबर (पीएनबी बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड)
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • एटीएम कार्ड आवेदन फॉर्म

पंजाब नेशनल बैंक एटीएम कार्ड के लिए बैंक शाखा (Branch) में जाकर (Offline) आवेदन करने की प्रोसेस इस प्रकार हैं –

  • सबसे पहले आपको एटीएम कार्ड आवेदन करने के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट्स जैसे अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो को लेकर पीएनबी बैंक की होम ब्रांच में चल जाना हैं।
  • पीएनबी बैंक ब्रांच में जाने के बाद आपको वहाँ से पीएनबी बैंक एटीएम कार्ड आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लेना हैं।
  • PNB ATM Card Request Form को प्राप्त करने के बाद आपको पंजाब नेशनल बैंक एटीएम कार्ड आवेदन फॉर्म को भरना हैं।
  • एटीएम कार्ड फॉर्म में आपको अपनी पीएनबी बैंक ब्रांच का नाम, दिनांक और अपना पूरा नाम लिखना हैं।
  • अपने बैंक अकाउंट नंबर, जन्म दिनाँक और एटीएम कार्ड का टाइप, अपना पूरा पत्ता, मोबाईल नंबर, ईमेल आदि को भरें।
  • पीएनबी एटीएम कार्ड आवेदन फॉर्म में अपने हस्ताक्षर करने के बाद सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स को एटीएम कार्ड फॉर्म के साथ अटैच करने के बाद पीएनबी बैंक ब्रांच में जमा करवा दें।
  • पंजाब नेशनल बैंक एटीएम कार्ड आवेदन फॉर्म को भरकर बैंक ब्रांच में जमा कराने के लगभग 7-15 कार्यदिवस में आपके पीएनबी बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड एड्रैस पर एटीएम कार्ड भेज दिया जाता हैं।

पीएनबी बैंक एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करने की ऑनलाइन और ऑफलाइन यह प्रोसेस हैं। आप इन दोनों प्रोसेस मे से किसी भी प्रोसेस को फॉलो करते हुए पीएनबी एटीएम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

PNB New ATM Card Apply करने के बाद आपको आपके रजिस्टर्ड एड्रैस पर जैसे ही एटीएम कार्ड प्राप्त हो जाता हैं। इसके बाद आपको एटीएम कार्ड को चालू करने के लिए PNB ATM Card Activate करना होता हैं। नया एटीएम कार्ड एक्टिवेट होने के बाद ही आप अपने पीएनबी एटीएम कार्ड को उपयोग में ले सकते हैं जैसे – एटीएम कार्ड से पैसा निकालना, ऑनलाइन भुगतान करना आदि।

PNB ATM Card Activate Kaise Kare ?

न्यू पीएनबी एटीएम कार्ड पीएनबी बैंक के एटीएम मशीन पर जाकर PNB ATM Pin Generate करके एटीएम कार्ड को एक्टिवेट किया जा सकता हैं। पीएनबी एटीएम कार्ड के पिन ऑनलाइन मोबाईल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा बनाया जा सकता हैं।

इसके साथ ही अगर आप ऑफलाइन अपने पीएनबी एटीएम कार्ड के पिन जनरेट करना चाहते हैं तो आप ऑफलाइन अपने नजदीकी पीएनबी बैंक के एटीएम मशीन पर जाकर भी पीएनबी एटीएम कार्ड के पिन जनरेट कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको अपने पीएनबी एटीएम कार्ड को लेकर पीएनबी एटीएम मशीन पर जाना हैं।
  • इसके बाद आपको अपने नए एटीएम कार्ड को एटीएम मशीन में लगाना हैं।
  • आपके सामने अब Green Pin ऑप्शन आ जाएगा। आपको इसे सिलेक्ट करना हैं।
  • अब आपको OTP Generation ऑप्शन पर क्लिक करके सिलेक्ट कर लेना हैं।
  • आपके पीएनबी बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। आपको ओटीपी प्राप्त होने के बाद Validate OTP बटन पर क्लिक करके ओटीपी को टाइप कर देना हैं।
  • अब आपको अपने पीएनबी एटीएम कार्ड के 4 डिजिट के एटीएम पिन सेट कर लेना हैं।

पीएनबी बैंक नया एटीएम कार्ड के पिन जनरेट करने के बाद आप जैसे ही पीएनबी एटीएम मशीन से कोई एक लेनदेन जैसे बैलेंस इन्क्वायरी, केश निकासी आदि कर लेंगे तो आपका पीएनबी एटीएम कार्ड हमेशा के लिए एक्टिवेट हो जाएगा।

PNB ATM Card Apply Kaise Kare से सम्बन्धित (FAQ)

क्या पीएनबी एटीएम कार्ड ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता हैं ?

जी हाँ PNB One ऐप की मदद से पीएनबी मोबाईल बैंकिंग और पीएनबी इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा ऑनलाइन पीएनबी एटीएम कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता हैं।

पीएनबी एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करने के कितने दिन बाद एटीएम कार्ड आ जाता हैं ?

आमतौर पर पीएनबी एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद 7-15 कार्यदिवस में एटीएम कार्ड प्राप्त हो जाता हैं।

क्या पीएनबी एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर्ड होना जरूरी हैं ?

जी हाँ अधिकांश ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेज़ और ओटीपी सत्यापन के लिए पीएनबी बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर का रजिस्टर्ड होना जरूरी हैं। आसान भाषा में कहे तो पीएनबी एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आपके बैंक खाते में मोबाईल नंबर का रजिस्टर होना जरूरी हैं।

उम्मीद हैं दोस्तों इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आपको PNB ATM Card Apply Kaise Kare से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। आपके लिए यह आर्टिकल उपयोगी रहा हैं तो इसे अपने दोस्तों को जरूर शेयर करें ताकि उन्हे भी पंजाब नेशनल बैंक एटीएम कैसे बनाएं की पूरी जानकारी विस्तार से मिल सकें।

अगर आपके मन पीएनबी एटीएम कार्ड अप्लाई कैसे करें को लेकर कोई सवाल हैं तो आप हमारे से कमेन्ट करके पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों का जल्द ही जवाब देने का प्रयास करेंगे।

Leave a Comment