आपका भी बैंक खाता राजस्थान ग्रामीण बैंक में हैं और आप राजस्थान ग्रामीण बैंक की शाखा में गए बिना ही ऑनलाइन अपने मोबाईल फोन से बैंकिंग सेवाएं जैसे – अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक करना, पैसा ट्रांसफर करना, मिनी स्टेटमेंट चेक करना आदि बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करना चाहते हैं। इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन से सबसे पहले Rajasthan Gramin Bank Mobile Banking Registration करना होगा। एक बार मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप अपने मोबाईल फोन से कई बैंकिंग कार्य आसानी से कर सकते हैं। बिना बैंक शाखा (ब्रांच) में गए बगैर ही।
आज इस आर्टिकल में हम आपको राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्टर करने की पूरी प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहें हैं। ताकि आप भी अपने मोबाईल से राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कर सकें।

राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपके राजस्थान ग्रामीण बैंक के बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर होना चाहिए। इसके साथ ही आपके मोबाईल फोन में बैंक अकाउंट में रजिस्टर सिम कार्ड लगा होना चाहिए।
राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करने के फायदें ?
- राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करने का सबसे बढ़िया फायदा यह हैं की आप बिना बैंक शाखा गए ही मोबाईल बैंकिंग में रजिस्ट्रेशन करने के बाद बैंकिंग से जुड़े हुए काम अपने मोबाईल से ऑनलाइन कर सकते हैं।
- आप राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपने बैंक अकाउंट का बैंक बैलेंस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
- अपने बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट ऑनलाइन निकाल सकते हैं।
- फंड ट्रांसफर, मोबाईल रिचार्ज आदि मोबाईल से कर सकते हैं।
- राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन से आप एटीएम कार्ड, चेक बुक के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – राजस्थान ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें ?
Rajasthan Gramin Bank Mobile Banking First Time Registration Process 2026
राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले गूगल प्ले-स्टोर से RGB Mobile Banking ऐप को इंस्टॉल कर लेना हैं। इसके बाद आपको नीचे बताएं सभी स्टेप को फॉलो करना हैं –
- सबसे पहले आपको RGB Mobile Banking ऐप को ओपन करने के बाद सभी परमिशन को Allow करें और नेक्स्ट पेज ओपन होने के बाद Proceed बटन पर क्लिक करके Continue पर कर दें।

- आपके मोबाईल नंबर वेरीफिकेशन की प्रोसेस स्टार्ट हो जाएगी।

- इसके बाद आपके सामने राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपने बैंक अकाउंट नंबर टाइप करने का ऑप्शन आ जाएगा।
- आपको अपने राजस्थान ग्रामीण बैंक अकाउंट नंबर और केप्चा कोड को टाइप करने के बाद Register बटन पर क्लिक करना हैं।

- अब आपके राजस्थान ग्रामीण बैंक अकाउंट के साथ रजिस्टर मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। आपको ओटीपी को टाइप कर देना हैं और Submit बटन पर क्लिक करना हैं।

- जैसे ही ओटीपी को टाइप करके सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे। आपके सामने राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन Successful होने का मैसेज आ जाएगा। आपको Let’s Go बटन पर क्लिक करना हैं।

- अब आपके सामने Set Mobile Pin का ऑप्शन आएगा। आपको 6 डिजिट के MPIN सेट कर लेना हैं और Submit बटन पर क्लिक करना हैं।

- अगला पेज ओपन होने पर आपके सामने Set Transaction Pin का ऑप्शन आएगा। आपको यहाँ पर 6 डिजिट के ट्रांजेक्शन पिन को सेट करना हैं।

- एमपिन और ट्रांजेक्शन पिन सेट करने के बाद आपको एक सेक्योरिटी क्वेशन को सिलेक्ट करना हैं और उसका Answer टाइप कर देना हैं। और नीचे दिखाई दे रहे Submit बटन पर क्लिक कर देना हैं।

- इसके बाद आपकी राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन पूरी हो जाएगी।

- जैसे ही आप Let’s Go बटन पर क्लिक करेंगे। आपके सामने राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग में लॉगिन करने का ऑप्शन आ जाएगा।

आप अपने लॉगिन एमपिन को टाइप करके Rajasthan Gramin Bank Mobile Banking में लॉगिन कर सकते हैं।
एक बार राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग में रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप ऑनलाइन पेमेंट, बिल भुगतान, बैंक बैलेंस चेक आदि ऑनलाइन अपने मोबाईल फोन से कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – राजस्थान ग्रामीण बैंक स्टेटमेंट कैसे निकालें ?
Rajasthan Gramin Bank Mobile Banking Registration कैसे करें ? से सम्बन्धित (FAQ)
राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करने के लिए क्या-क्या डॉक्युमेंट्स चाहिए ?
राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको अपने राजस्थान ग्रामीण बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर और आपके राजस्थान ग्रामीण अकाउंट नंबर की जरूरत पड़ती हैं।
क्या बिना एटीएम कार्ड के राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन किया जा सकता हैं ?
जी हाँ बिना एटीएम कार्ड नंबर के आधार कार्ड नंबर के द्वारा भी राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग में रजिस्ट्रेशन किया जा सकता हैं।
राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करते हैं की पूरी प्रोसेस को हमने आपको स्टेप बाय स्टेप इस आर्टिकल मे बताया हैं। उम्मीद इस आर्टिकल को आप पूरा पढ़ने के बाद राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन आसानी से कर सकेंगे। आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई हैं तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
4 thoughts on “Rajasthan Gramin Bank Mobile Banking Registration कैसे करें ?”