बिहार ग्रामीण बैंक बैलेंस कैसे चेक करें ? Bihar Gramin Bank Balance Check Kaise Kare

अपने बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट का अगर आप भी बैंक बैलेंस चेक करना चाहते हैं। लेकिन आपको बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कैसे करते हैं की जानकारी नहीं हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Gramin Bank Balance Check Kaise Kare की जानकारी स्टेप बाय स्टेप देने जा रहें हैं। ताकि आप भी अपने बिहार ग्रामीण बैंक खाता का बैंक बैलेंस घर बैठें बिना बैंक ब्रांच में गए चेक कर सकें।

Bihar Gramin Bank Balance Check Kaise Kare

बिहार ग्रामीण बैंक खाता में उपलब्ध बैंक बैलेंस की जानकारी आप कई तरीकों से प्राप्त कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम बिहार ग्रामीण बैंक का बैंक बैलेंस चेक करने के 5 से 6 आसान तरीके बताएंगे। जिससे आप आसानी से अपने बिहार ग्रामीण बैंक खाते का बैलेंस चेक कर सकेंगे।

Table of Contents

Bihar Gramin Bank Balance Check करने के तरीके – 2026

आप अपने बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट का बैलेंस नीचे बताएं इन 5 आसान तरीकों के द्वारा आसानी से चेक कर सकते हैं –

  • बिहार ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग के द्वारा
  • व्हाट्सप्प बैंकिंग
  • एटीएम मशीन की मदद से
  • बिहार ग्रामीण बैंक पासबुक से
  • बिहार ग्रामीण बैंक बैलेंस चेक टोल फ्री नंबर से।

इसे भी पढ़ें – बिहार ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट बैलेंस मोबाईल बैंकिंग के द्वारा कैसे करें ?

अगर आपने बिहार ग्रामीण मोबाईल बैंकिंग में रजिस्ट्रेशन कर रखा हैं तो आप ऑनलाइन अपने मोबाईल से घर बैठें ही बिहार ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग के द्वारा अपने बैंक अकाउंट का बैंक बैलेंस इस तरह से चेक कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाईल में बिहार ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग ऐप BGB mBanking को ओपन कर लेना हैं।
  • इसके बाद अपने लॉगिन एमपिन को टाइप करके आपको बिहार ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग में लॉगिन कर लेना हैं।
  • अब आपको अपने बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट का बैंक बैलेंस चेक करने के लिए अपने बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट के नीचे एक आई का आईकन दिखाई देगा। आप जैसे ही यहाँ पर क्लिक करेंगे।
  • आपके सामने आपके बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट का बैंक बैलेंस की जानकारी आ जाएगी।

व्हाट्सप्प बैंकिंग से बिहार ग्रामीण बैंक बैलेंस कैसे चेक करें ?

बिहार ग्रामीण बैंक बैलेंस चेक व्हाट्सप्प बैंकिंग के द्वारा चेक करने के लिए आपको अपने मोबाईल में बिहार ग्रामीण बैंक व्हाट्सप्प बैंकिंग नंबर +91 92120-38603 को सेव कर लेना हैं। इसके बाद आपको इस प्रोसेस को फॉलो करना हैं –

  • अब आपको बिहार ग्रामीण बैंक व्हाट्सप्प बैंकिंग में Hi मैसेज टाइप करना हैं।
  • इसके बाद आपके सामने All Services का ऑप्शन आ जाएगा। आपको All Services पर क्लिक करना हैं।
  • अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक करने के लिए आपको Account Related Services पर क्लिक करने के बाद Send बटन पर क्लिक करना हैं।
  • अब आपको फिर से All Services पर क्लिक करने के बाद Balance Inquiry बटन पर क्लिक करना हैं।
  • आपके सामने आपका बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट नंबर आ जाएगा। आपको अपने बैंक अकाउंट नंबर को सिलेक्ट करने के बाद Send बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आपके बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट बैलेंस आ जाएगा।

इसे भी पढ़ें – बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक कैसे करें ?

एटीएम मशीन पर जाकर अपने बिहार ग्रामीण बैंक खाता का बैलेंस चेक कैसे करें ?

आप अपने बिहार ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड के द्वारा बिहार ग्रामीण बैंक एटीएम मशीन पर जाकर अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो आप इस तरह से एटीएम से बिहार ग्रामीण बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं –

  • आपको सबसे पहले अपने बिहार ग्रामीण बैंक के एटीएम कार्ड को लेकर अपने नजदीकी एटीएम मशीन पर चले जाना हैं।
  • इसके बाद आपको अपने एटीएम कार्ड को एटीएम मशीन में लगा देना हैं।
  • भाषा का चयन करें और अपने एटीएम कार्ड के पिन को दर्ज करें।
  • अब Bank Balance Enquiry पर क्लिक करें आपके सामने आपके बिहार बैंक ग्रामीण बैंक अकाउंट बैलेंस की जानकारी आ जाएगी।
अपनी बिहार ग्रामीण बैंक पासबुक से अपना बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ?

बिहार ग्रामीण बैंक पासबुक से बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो आप इस तरह से बैंक अकाउंट पासबुक की मदद से अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकेंगे –

  • आपको अपने बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट पासबुक को लेकर अपनी बिहार ग्रामीण बैंक की बैंक ब्रांच में चले जाना हैं।
  • इसके बाद आपको अपनी बैंक पासबुक को बैंक कर्मचारी को देकर अपने बैंक अकाउंट में होने वाले सभी लेनदेन की एंट्री करवाएं।
  • इसके बाद आप अपने बैंक अकाउंट पासबुक से अपने बैंक बैलेंस की जानकारी देख सकते हैं।
बिहार ग्रामीण बैंक कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके बैंक बैलेंस कैसे पता करें ?

अगर आप ऊपर बताएं तरीकों से अपना बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट बैलेंस चेक करने में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही हैं तो आप बिहार ग्रामीण बैंक कस्टमर केयर टोल फ्री नंबर पर अपने बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर 1800-180-7777 पर कॉल करके अपना बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट बैलेंस की जानकारी मालूम कर सकते हैं।

Bihar Gramin Bank Balance Check Kaise Kare से सम्बन्धित (FAQ)

क्या बिहार ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग और व्हाट्सप्प बैंकिंग की मदद से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर होना जरूरी हैं ?

हाँ बिहार ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग और व्हाट्सप्प बैंकिंग के द्वारा अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक करने के लिए आपके बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट में आपका मोबाईल नंबर रजिस्टर होना चाहिए।

क्या बिहार ग्रामीण बैंक में बैंक बैलेंस ऑनलाइन चेक किया जा सकता हैं ?

ऑनलाइन बिहार ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग और व्हाट्सप्प बैंकिंग की मदद से ऑनलाइन बिहार ग्रामीण बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment