बिहार ग्रामीण बैंक में मोबाईल नंबर कैसे जोड़ें ? Bihar Gramin Bank Account Mobile Number Register

आपका भी बैंक खाता बिहार ग्रामीण बैंक में हैं और आपके बिहार ग्रामीण बैंक खाते में आपका मोबाईल नंबर लिंक नहीं हैं। आप अपने बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट में अपना मोबाईल नंबर रजिस्टर/लिंक कराना चाहते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Gramin Bank Account Mobile Number Register कैसे करें की पूरी प्रोसेस को आसान भाषा में विस्तार से बताने जा रहें हैं।

Bihar Gramin Bank Account Mobile Number Register

बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर होने से आप अपने बैंक अकाउंट में होने वाले सभी लेनदेन (ट्रांजेक्शन) और बैंक अकाउंट से सम्बन्धित सभी जरूरी अपडेट्स अपने रजिस्टर मोबाईल नंबर पर प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार ग्रामीण बैंक खाते में मोबाईल नंबर लिंक कराने के फायदें ?

अपने बिहार ग्रामीण बैंक खाते में मोबाईल नंबर लिंक कैसे करें की जानकारी से पहले हम बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर कराने के फायदें देखते हैं –

  • बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर होने से बैंक अकाउंट से सम्बन्धित सभी जरूरी SMS मोबाईल पर प्राप्त हो जाते हैं।
  • अपने बैंक अकाउंट से लेनदेन करने में और अन्य जरूरी बैंकिंग सर्विसेज़ के लिए ओटीपी प्राप्त करने में आसानी हो जाती हैं।
  • बैंक खाता में मोबाईल नंबर रजिस्टर होने पर मोबाईल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन किया जा सकता हैं।
  • इसके साथ ही बैंक खाते में मोबाईल नंबर लिंक होने पर व्हाट्सप्प बैंकिंग में रजिस्ट्रेशन करने के बाद व्हाट्सप्प बैंकिंग की मदद से अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस, मिनी स्टेटमेंट चेक आदि सेवाओं का इस्तेमाल मोबाईल से किया जा सकता हैं।

इसे भी पढ़ें – बिहार ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

बिहार ग्रामीण बैंक खाता में मोबाईल नंबर लिंक कैसे करें ?

बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर कराने की पूरी प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप इस तरह से हैं –

  • सबसे पहले आपको अपने केवाईसी डॉक्युमेंट्स जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड की फोटो कॉपी और अपने बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट पासबुक को लेकर आपको अपनी बिहार ग्रामीण बैंक की होम ब्रांच में चले जाना हैं।
  • इसके बाद आपको बिहार ग्रामीण बैंक ब्रांच से बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर कराने का आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लेना हैं।
bihar gramin bank mobile number register form
  • अब आपको इस आवेदन फॉर्म को भरना हैं।
  • सबसे पहले अपनी बिहार ग्रामीण बैंक शाखा का नाम, अपना नाम और पता और जिला आदि की जानकारी को लिखें।
  • 5 नंबर पर आपको नंबर नंबर रजिस्टर कराने का विकल्प मिलेगा। आप अपने बैंक अकाउंट में अपना मोबाईल नंबर रजिस्टर कराना चाहते हैं।
  • अपने उस मोबाईल नंबर को आपको लिखना हैं। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरने की दिनाँक और अपने हस्ताक्षर करें।
  • अब आपको इस तैयार आवेदन फॉर्म के साथ में अपने केवाईसी डॉक्युमेंट्स की फोटो-कॉपी को अटैच करने के बाद अपनी बिहार ग्रामीण बैंक की बैंक ब्रांच में जमा करवा देना हैं।

बिहार ग्रामीण बैंक के द्वारा मोबाईल नंबर रजिस्टर आवेदन फॉर्म की जांच व सभी आवश्यक प्रोसेस को पूरा करने के बाद आपके बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट में आपके मोबाईल नंबर को रजिस्टर कर दिया जाएगा।

इस तरह से आप अपने बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर नहीं होने पर आसानी से अपने बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर को रजिस्टर/लिंक करवा सकते हैं।

Bihar Gramin Bank Account Mobile Number Register कैसे करें से सम्बन्धित (FAQ)

बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक कैसे कराएं ?

अपने बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट में आप मोबाईल नंबर रजिस्टर अपनी बिहार ग्रामीण बैंक की होम ब्रांच में जाने के बाद मोबाईल नंबर रजिस्टर आवेदन फॉर्म को भरने के बाद करवा सकते हैं।

ऑनलाइन बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक कैसे करें ?

बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर ऑनलिंक कराने की सुविधा फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं। आपको अपने बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक कराने का लिए अपनी बिहार ग्रामीण बैंक की होम ब्रांच में जाकर ही अपने बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर को रजिस्टर कराना पड़ेगा।

बिहार ग्रामीण बैंक खाता में मोबाईल नंबर रजिस्टर कैसे कराएं को लेकर आपके कोई सवाल हैं तो आप हमारे से कमेन्ट करके पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों का जल्द ही जवाब देने का प्रयास करेंगे। आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Comment