आपने भी दोस्तों अपने एसबीआई अकाउंट का नया एटीएम कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया हैं। और आप जानना चाहते हैं की अभी आपका एटीएम कार्ड कहाँ तक पहुँचा हैं और आपका एटीएम कार्ड कब तक आपको प्राप्त हो जाएगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) बैंक का नया एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए मोबाईल की मदद से एटीएम कार्ड ट्रैकिंग किया जा सकता हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको SBI ATM Card Tracking Online की जानकारी देने जा रहें हैं।

इस आर्टिकल को आप पूरा पढ़ने के बाद आप भी अपने मोबाईल से स्पीड पोस्ट ट्रैकिंग नंबर के अपने एटीएम कार्ड को ट्रैक कर सकेंगे। आपका एटीएम कार्ड किस दिनाँक को बनकर रवाना (Booked) हुआ हैं और किस दिनाँक तक एटीएम कार्ड Delivered हो जाएगा।
SBI Debit Card Tracking Number Kaise Pata Kare ?
एसबीआई एटीएम/डेबिट कार्ड ट्रैकिंग ट्रैकिंग नंबर कैसे करते हैं ? की पूरी प्रोसेस को जानने से पहले हम एसबीआई एटीएम कार्ड ट्रैकिंग करने के लिए ट्रैकिंग नंबर कैसे प्राप्त करें के बारें में बात करते हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एटीएम कार्ड अप्लाई करने के बाद तीन तरीकों से एसबीआई एटीएम कार्ड ट्रैकिंग नंबर पता कर सकते हैं –
- एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा एसबीआई एटीएम कार्ड ट्रैकिंग पता करना।
- SBI व्हाट्सप्प बैंकिंग की मदद से SBI ATM Card Tracking Number पता करना।
- SMS की मदद से SBI एटीएम कार्ड ट्रैकिंग आईडी पता करना।
मोबाईल से ऑनलाइन या ऑफलाइन एसबीआई बैंक ब्रांच से एटीएम कार्ड अप्लाई करने के बाद जैसे ही आपका एटीएम कार्ड बनकर जारी कर दिया जाता हैं। इसके बाद इंडिया पोस्ट के द्वारा आपका एटीएम कार्ड भेज (Booked) दिया जाता हैं। इसके बाद आपके एसबीआई बैंक अकाउंट के साथ रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर एक 13 अंकों का स्पीड पोस्ट ट्रैकिंग Consignment Number सेन्ड कर दिया जाता हैं।

अब आप इस मोबाईल नंबर पर प्राप्त 13 अंकों के Consignment Number के द्वारा आसानी से अपने एटीएम कार्ड को ट्रैकिंग कर सकते हैं।
स्पीड पोस्ट Consignment Number के द्वारा एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड ट्रैकिंग स्टेटस चेक करते हैं। इसकी पूरी प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप इस तरह से हैं।
इसे भी पढ़ें – SBI बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर/लिंक कैसे करें ?
How to Track SBI ATM Card Delivery Status Online 2026
एसबीआई बैंक का नया एटीएम कार्ड अप्लाई करने के बाद जैसे ही आपके एसबीआई बैंक अकाउंट में रजिस्टर मोबाईल नंबर पर एटीएम कार्ड ट्रैकिंग करने के लिए स्पीड पोस्ट ट्रैकिंग आईडी प्राप्त हो जाती हैं। इसके बाद आप इस तरह अपना एटीएम कार्ड ट्रैकिंग स्टेटस चेक कर सकते हैं –
- सबसे पहले आपको अपने मोबाईल फोन में इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाईट https://www.indiapost.gov.in/ को ओपन कर लेना हैं।

- इसके बाद आपको Track and Trace Services सेक्शन में Consignment ID को सिलेक्ट करने के बाद आपके सामने Article Number और Reference Number दो ऑप्शन आ जाएंगे।
- अगर आपके पास Consignment Number हैं तो आपको Article Number को सिलेक्ट करने के बाद अपने मोबाईल नंबर पर प्राप्त स्पीड पोस्ट नंबर को टाइप कर देना हैं।
- वही अगर आपके पास Reference Number हैं तो आपको Reference Number को सिलेक्ट करने के बाद अपने Reference Number और केप्चा कोड को टाइप करने के बाद Search बटन पर क्लिक करना हैं।

- जैसे ही आप एटीएम कार्ड ट्रैकिंग Consignment Number को टाइप करके सर्च बटन पर क्लिक करेंगे।
- आपके सामने नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाएं अनुसार एटीएम कार्ड ट्रैकिंग डिटेल्स आ जाएगी।

- आप यहाँ से चेक कर सकेंगे आपका एटीएम कार्ड अभी कहाँ पर चल रहा हैं और कब तक आपको डिलीवर हो जाएगा
SBI ATM Card Apply करने के बाद आप अपने एसबीआई एटीएम कार्ड ऑनलाइन ट्रैकिंग इस तरह से कर सकते हैं।
SBI ATM Card Tracking Online कैसे करें से सम्बन्धित पूछे जानें वाले (FAQ)
एटीएम कार्ड कहाँ तक पहुँचा कैसे पता करें ?
नया एटीएम कार्ड अप्लाई करने के बाद एटीएम कार्ड बनकर कहाँ तक पहुँचा पता करने के लिए आपके पास एटीएम कार्ड ट्रैकिंग नंबर होना चाहिए। अगर आपके पास 13 अंकों की स्पीड पोस्ट ट्रैकिंग Consignment Number हैं तो आप इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाईट पर जाने के बाद एटीएम कार्ड को ट्रैक कर सकते हैं और पता कर सकते हैं अभी आपका एटीएम कार्ड कहाँ पर चल रहा हैं और कब तक आपको एटीएम कार्ड मिल (डिलीवर) हो जाएगा।
नया एटीएम कार्ड अप्लाई करने के कितने दिन बाद आ जाता हैं ?
नया एटीएम कार्ड अप्लाई करने के आमतौर पर 7 से 15 कार्यदिवस में एटीएम कार्ड आवेदक के एड्रैस पर डिलीवर कर दिया जाता हैं।
एटीएम कार्ड अप्लाई करने के बाद एटीएम कार्ड नहीं मिले तो क्या करें ?
अगर आपने एटीएम कार्ड अप्लाई कर दिया हैं। लेकिन काफी दिन बिट जानें के बाद भी आपको आपका एटीएम कार्ड प्राप्त नहीं हुआ हैं तो आप अपने बैंक के कस्टमर केयर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके या अपने बैंक की होम ब्रांच में जाकर एटीएम कार्ड जारी नहीं होने का कारण मालूम कर सकते हैं।
दोस्तों उम्मीद हैं आप हमारे इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड अप्लाई करने के बाद आसानी से अपने एटीएम कार्ड को ट्रैक कर सकेंगे। आपके फिर भी कोई सवाल हैं तो आप हमारे से कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करने के बाद पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों का जल्द ही जवाब देने का प्रयास करेंगे। आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।