सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एटीएम कार्ड अप्लाई कैसे करें ? Online और Offline तरीका

आपका भी बैंक अकाउंट सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में हैं और आप अपने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट का एटीएम कार्ड अप्लाई करना चाहते हैं, तो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का नया एटीएम कार्ड अप्लाई करना बहुत आसान हैं। आप सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एटीएम कार्ड मोबाईल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और बैंक ब्रांच में जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Central Bank Of India ATM Card Apply Kaise Kare की जानकारी देने जा रहें हैं।

Central Bank Of India ATM Card Apply Kaise Kare

अगर आप पहली बार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एटीएम कार्ड के लिए आवेदन कर रहें हैं तो आप अपनी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बैंक शाखा में जाकर एटीएम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। वही अगर आप सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मोबाईल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो आप सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मोबाईल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग की मदद से ऑनलाइन घर बैठें ही अपने मोबाईल से एटीएम कार्ड अप्लाई कर सकेंगे।

Central Bank Of India ATM Card Apply Process 2026

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का नया एटीएम कार्ड बैंक शाखा में जाकर अप्लाई करने के लिए आपको इन सभी डॉक्युमेंट्स की जरूरत पड़ने वाली हैं –

  • आधार कार्ड फोटो कॉपी
  • पैन कार्ड फोटो कॉपी
  • एटीएम कार्ड आवेदन फॉर्म
  • आपके बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए।

अगर आपके पास ऊपर बताएं सभी डॉक्युमेंट्स तैयार हैं तो आप नीचे बताई प्रोसेस को फॉलो करने के बाद अपने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बैंक अकाउंट एटीएम कार्ड के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का नया एटीएम कार्ड कैसे बनाएं ?

सबसे पहले आपको अपनी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बैंक शाखा में जाना होगा। इसके बाद आपको इस प्रोसेस को फॉलो करना हैं –

  • आपको सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बैंक शाखा में जाने के बाद एटीएम कार्ड आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लेना हैं।
central bank of india atm card form
  • इसके बाद आपको एटीएम कार्ड आवेदन फॉर्म को भरना हैं।
  • फॉर्म में आपको अपनी बैंक ब्रांच का नाम, दिनाँक, अपना पूरा नाम, जन्म दिनाँक और बैंक खाता संख्या, अपना पूरा एड्रैस, मोबाईल नंबर आदि जानकारी को भरना हैं।
  • एटीएम कार्ड आवेदन फॉर्म को पूरा भरने के बाद आपको अपने केवाईसी डॉक्युमेंट्स जैसे अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि की स्वप्रमाणित फोटो कॉपी को अटैच करना हैं।
  • आपको अपनी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बैंक ब्रांच में जमा करवा देना हैं।
  • एटीएम कार्ड आवेदन फॉर्म जमा कराने के बाद बैंक के द्वारा आपके एटीएम कार्ड आवेदन फॉर्म की जांच करने के बाद आपका एटीएम कार्ड आवेदन सबमिट कर दिया जाएगा।

एटीएम कार्ड आवेदन फॉर्म सबमिट करने के लगभग 7 से 15 कार्यदिवस पर एटीएम कार्ड आपके रजिस्टर्ड एड्रैस पर भेज दिया जाता हैं।

यह भी पढ़ें – मोबाईल से SBI एटीएम कार्ड ट्रैकिंग कैसे करें ?

मोबाईल से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एटीएम कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें ?

अगर आपके पास पहले से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम कार्ड हैं और आपका एटीएम कार्ड एक्सपायर हो गया हैं या आप एक नया एटीएम कार्ड अप्लाई करना चाहते हैं, तो आप मोबाईल से ऑनलाइन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम कार्ड सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मोबाईल बैंकिंग ऐप Cent eeZ में लॉगिन करने के बाद आप इस तरह से अप्लाई कर सकते हैं –

  • आपको सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मोबाईल बैंकिंग में लॉगिन कर लेना हैं।
  • इसके बाद आपको Apply Services का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक कर देना हैं।
Central Bank Of India ATM Card Apply Online
  • अब आपके सामने Services लिस्ट में सबसे ऊपर Debit Card के सेक्शन में Issue a New Debit Card का ऑप्शन दिखाई देगा।
Central Bank Of India ATM Card Apply Online Process
  • आपको नया एटीएम कार्ड अप्लाई करने के लिए इस ऑप्शन को सिलेक्ट करना हैं।
  • आपके सामने अब बैंक अकाउंट डिटेल्स और एटीएम कार्ड के वेरिएन्ट आ जाएंगे। आप एटीएम कार्ड के टाइप पर क्लिक करने के बाद Card Issuance Fee, AMC Fee, Reissuance Fee चेक कर सकते हैं।
  • एटीएम कार्ड अप्लाई करने के के लिए आपको एटीएम कार्ड वेरिएन्ट को सिलेक्ट करने के बाद Continue बटन पर क्लिक करना हैं।
  • इसके बाद आपको अपने एड्रैस को सिलेक्ट करना हैं। आप एटीएम कार्ड बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड एड्रैस या बैंक होम ब्रांच में प्राप्त करना चाहते हैं। एड्रैस को सिलेक्ट करने के बाद आपको Continue करना हैं।
  • आपके सामने एटीएम कार्ड आपनए सिलेक्ट करी है सभी जानकारी आ जाएगी। आपको इसे चेक करने के बाद Confirm बटन पर क्लिक करना हैं।
  • अब आपके सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। आपको ओटीपी को टाइप कर देना हैं।
  • जैसे ही आप प्राप्त ओटीपी को टाइप करेंगे। आपका सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम कार्ड अप्लाई हो जाएगा।
इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा सेंट्रल बैंक ऑफ एटीएम कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें ?

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एटीएम कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया इंटरनेट बैंकिंग की आधिकारिक साइट https://centralbank.bank.in/en/internet-banking को ओपन कर लेना हैं। इसके बाद आपको इस प्रोसेस को फॉलो करना हैं –

  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया इंटरनेट बैंकिंग साइट के ओपन होने के बाद आपको Personal Banking पर क्लिक करने के बाद अपने CIF/User id और केप्चा कोड को टाइप करने के बाद इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन कर लेना हैं।
  • इसके बाद आपको Cards & Loans के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद Debit Card सर्विसेज़ में Debit Card Issues ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • अब अपने बैंक अकाउंट नंबर और कस्टमर आईडी को सिलेक्ट करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करना हैं।
  • आपके सामने अब Debit Card Issue Confirmation में सभी जानकारी आपके सामने आ जाएगी।
  • आपको डेबिट कार्ड के टाइप को सिलेक्ट करने के बाद अपने ट्रांजेक्शन पासवर्ड को टाइप करना हैं।
  • ट्रांजेक्शन पासवर्ड को टाइप करने के बाद आपको Submit बटन पर क्लिक करके सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का नया एटीएम कार्ड अप्लाई कर सकते हैं।

इस तरह से आप दोस्तों सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का नया एटीएम कार्ड सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बैंक शाखा में जाकर या ऑनलाइन मोबाईल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा अप्लाई कर सकते हैं।

Central Bank Of India ATM Card Apply Kaise Kare से सम्बन्धित पूछे जाने वाले (FAQ)

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एटीएम कार्ड बनवाने के लिए कौन-कौनसे डॉक्युमेंट लगते हैं ?

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का नया एटीएम कार्ड सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बैंक शाखा में जाकर अप्लाई करने के लिए आपको अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड की फोटो कॉपी और एटीएम कार्ड आवेदन फॉर्म की जरूरी पड़ती हैं।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एटीएम कार्ड के पिन कैसे बनाएं ?

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नए एटीएम कार्ड के पिन आप सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम मशीन पर जाकर बना सकते हैं।

Leave a Comment