अगर आपका भी बैंक खाता उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में हैं और आप Uttar Pradesh Gramin Bank Mobile Banking Registration करना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करने की प्रोसेस बहुत आसान हैं। एक बार आप उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग में रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप ऑनलाइन अपने मोबाईल से घर बैठें ही बैंक बैलेंस चेक करने के साथ ही अन्य जरूरी बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको यूपी ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करने की पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप देने जा रहें हैं। आपको मोबाईल बैंकिंग रजिस्टर करने के लिए कौन-कौनसे डॉक्युमेंट की जरूरत पड़ेगी। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म कैसे भरते हैं, पूरी जानकारी के लिए आपको इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पूरा पढ़ना हैं।
इसे भी पढ़ें – राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्टर करने के फायदें ?
यूपी ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करने की प्रोसेस को जानने से पहले हम मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करने के फायदें जान लेते हैं –
- आप उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग में रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप 24 घंटे अपने मोबाईल से बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अपने बैंक अकाउंट में अभी कितना बैंक बैलेंस शेष बचा हुआ हैं इसकी जानकारी चेक कर सकते हैं।
- मोबाईल बैंकिंग के द्वारा चेक बुक, एटीएम कार्ड से सम्बन्धित सेवाएं
- आप मोबाईल बैंकिंग के द्वारा ऑनलाइन अपने बैंक अकाउंट से पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं।
- अपने बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Gramin Bank Mobile Banking Registration करने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स ?
- उत्तर ग्रामीण बैंक अकाउंट नंबर
- अपने बैंक अकाउंट की कस्टमर आईडी
- बैंक अकाउंट में रजिस्टर मोबाईल नंबर
- यूपी ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म बैंक ब्रांच में जमा करवाने के बाद प्राप्त 4 डिजिट की Activation Key आदि।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको ऊपर बताएं डॉक्युमेंट को तैयार रखना हैं। अब हम यूपी ग्रामीण बैंक के मोबाईल बैंकिंग ऐप UPGB M-Tarang App में रजिस्ट्रेशन करने की प्रोसेस को देख लेते हैं।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन प्रोसेस – 2026 स्टेप बाय स्टेप
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले अपनी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की होम ब्रांच में जाना हैं। इसके बाद आपको नीचे बताएं सभी स्टेप को फॉलो करना होगा –
- आपको अपनी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की बैंक ब्रांच में जाने के बाद मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त कर लेना हैं।

- मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन आवेदन फॉर्म को भरना हैं। इसमे आपको अपनी बैंक ब्रांच का नाम, दिनाँक, अपने बैंक अकाउंट नंबर, कस्टमर आईडी और अपना पूरा एड्रैस आदि की डिटेल्स को भरना हैं।
- अब आपको इस तैयार मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म को अपने केवाईसी डॉक्युमेंट्स के साथ अपनी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की बैंक ब्रांच में जमा करवा देना हैं।
- इसके बाद आपके उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर 4 डिजिट की एक्टिवेशन key भेज दी जाएगी।
- अपने मोबाईल पर 4 अंकों की Activation Key प्राप्त होने के बाद आपको अपने मोबाईल में गूगल प्ले स्टोर से उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का मोबाईल बैंकिंग ऐप UPGB M-Tarang App को इंस्टॉल करने के बाद ओपन कर लेना हैं।

- आप जैसे ही इस ऐप को ओपन करेंगे। आपके सामने भाषा का चयन करने का ऑप्शन आ जाएगा। आपको भाषा का चयन करने के बाद Proceed बटन पर क्लिक कर देना हैं।

- अब अपने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड सिम कार्ड को सिलेक्ट करना हैं और Confirm करना हैं।

- इसके बाद आपको सिम कार्ड वेरीफेक्शन प्रोसेस को पूरा करना हैं और कन्फर्म बटन पर क्लिक कर देना हैं।
- अपने बैंक अकाउंट में रजिस्टर सिम कार्ड पर प्राप्त ओटीपी को टाइप करें और Proceed बटन पर आपको क्लिक करना हैं।
- अब आपके सामने एक्टिवेशन key को टाइप करने का ऑप्शन आ जाएगा। आपको अपने मोबाईल नंबर पर प्राप्त 4 अंकों की Activation Key को टाइप करना हैं।

- आपके सामने अपने बैंक अकाउंट नंबर और कस्टमर आईडी टाइप करने का ऑप्शन आ जाएगा। आपको इसे टाइप करना हैं और Submit बटन पर क्लिक करना हैं।

- आपके सामने अब 5 सिक्योरिटी क्वेशन आएंगे। आपको सभी के ऐन्सर को टाइप करना हैं और Proceed करना हैं।

- अब आपको उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में लॉगिन करने के लिए 4 डिजिट का लॉगिन पिन सेट करना हैं। आपको 4 डिजिट के लॉगिन पिन को टाइप करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करना हैं।
- जैसे ही आप लॉगिन पिन सेट करेंगे आपके सामने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन Successfully होने का मैसेज आ जाएगा।

- इसके बाद आपके उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। अब आप अपने 4 डिजिट के लॉगिन पिन को टाइप करके आसानी से मोबाईल बैंकिंग में लॉगिन कर सकते हैं।
इस तरह से दोस्तों आप ऊपर बताएं सभी स्टेप को फॉलो करके उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Uttar Pradesh Gramin Bank Mobile Banking Registration Kaise Kare से सम्बन्धित पूछे जानें वाले (FAQ)
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करने के लिए Activation Key कैसे प्राप्त करें ?
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करने के लिए 4 अंकों की Activation Key आपको उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की बैंक ब्रांच में जाने के बाद मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरकर जमा करवा देना हैं। इसके बाद आपके बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर 4 अंकों की Activation Key भेज दी जाएगी।
क्या बिना डेबिट कार्ड के उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग में रजिस्ट्रेशन किया जा सकता हैं ?
जी हाँ डेबिट कार्ड के बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर, अकाउंट नंबर और कस्टमर आईडी व 4 अंकों की Activation Key की मदद से बिना डेबिट कार्ड के उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग में रजिस्ट्रेशन किया जा सकता हैं।
हमने आपको उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें की पूरी जानकारी आपको इस आर्टिकल में बताई हैं। उम्मीद हैं इस आर्टिकल को आप पूरा पढ़ने के बाद आप आसानी से यूपी ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कर सकें। आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर।