उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में मोबाईल नंबर कैसे चेंज करें ? How to Change Mobile Number in Uttar Pradesh Gramin Bank

अपने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर के बंद हो जाने या नया सिम कार्ड खरीद लेने के कारण आप भी अपने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक अकाउंट में रजिस्टर मोबाईल नंबर को चेंज कराना चाहते हैं। बैंक अकाउंट में रजिस्टर मोबाईल नंबर के किसी कारणवश बंद हो जाने पर आप अपने बैंक खाते में रजिस्टर मोबाईल नंबर को अपडेट कराने के बाद आसानी से नया मोबाईल नंबर अपने बैंक अकाउंट में लिंक करवा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको How to Change Mobile Number in Uttar Pradesh Gramin Bank की पूरी प्रोसेस बता रहें हैं।

How to Change Mobile Number in Uttar Pradesh Gramin Bank

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में मोबाईल नंबर कैसे बदलें ?

आप अपने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक अकाउंट में अपने रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर को चेंज कराना चाहते हैं तो आप अपनी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की होम ब्रांच में जाने बाद मोबाईल नंबर पंजीकरण/परिवर्तन फॉर्म को भरने के बाद अपनी बैंक ब्रांच में जमा करवाकर अपने बैंक अकाउंट में लिंक मोबाईल को अपडेट करवा सकते हैं। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक खाते में रजिस्टर मोबाईल नंबर चेंज कराने के लिए आपको कौन-कौनसे डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती हैं। सबसे पहले हम इसके बारें में बात करते हैं –

  • आधार कार्ड
  • मोबाईल नंबर पंजीकरण/परिवर्तन/विलोपन के लिए आवेदन पत्र का प्रारूप (फॉर्म)
  • मौजूदा मोबाईल नंबर (जो बैंक अकाउंट में रजिस्टर हैं)
  • नया मोबाईल नंबर (जिसको आप अपने बैंक अकाउंट में लिंक कराना चाहते हैं) आदि।

इसे भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

यूपी ग्रामीण बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर अपडेट कैसे कराएं ?

उत्तर प्रदेश (UP) ग्रामीण बैंक अकाउंट में अपनी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की होम ब्रांच में जाकर मोबाईल नंबर चेंज/अपडेट कराने की प्रोसेस इस प्रकार हैं –

  • सबसे पहले आपको सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स को लेकर अपनी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की बैंक ब्रांच जाना हैं।
  • इसके बाद आपको अपनी यूपी ग्रामीण बैंक ब्रांच से बैंक अकाउंट मोबाईल नंबर अपडेट फॉर्म प्राप्त कर लेना हैं।
uttar pradesh gramin bank mobile number change form
  • फॉर्म को प्राप्त करने के बाद आपको इस फॉर्म पर अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज़ फोटो को चिपकाना हैं।
  • इसके बाद आपको अपनी बैंक ब्रांच का नाम, ग्राहक आईडी और ग्राहक का पूरा नाम, अपने बैंक खाता संख्या लिखें।
  • आपके बैंक अकाउंट में अभी (मौजूदा) मोबाईल नंबर लिंक हैं, उस मोबाईल नंबर को लिखें।
  • इसके बाद आपने अपने बैंक अकाउंट में नया मोबाईल नंबर रजिस्टर कराना चाहते हैं उस मोबाईल नंबर को लिखना हैं।
  • मोबाईल नंबर में परिवर्तन का कारण लिखना हैं। (आप किस कारण अपने बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर परिवर्तन कराना चाहते हैं)
  • अपने हस्ताक्षर करने के बाद आपको इस फॉर्म के साथ अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी पर अपने हस्ताक्षर करने के बाद फॉर्म के साथ अटैच करना हैं और अपनी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की बैंक ब्रांच में जमा करवा देना हैं।
  • मोबाईल नंबर अपडेशन आवेदन फॉर्म बैंक ब्रांच में जमा कराने के बाद आपके बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर को चेंज करके आपके नया मोबाईल नंबर को रजिस्टर कर दिया जाएगा।

आप इस तरह से अपने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक अकाउंट में अपनी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ब्रांच में जाने के बाद आसानी से अपने बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर को चेंज करवा सकते हैं।

How to Change Mobile Number in Uttar Pradesh Gramin Bank से सम्बन्धित पूछे जाने वाले (FAQ)

क्या उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में ऑनलाइन मोबाईल नंबर बदला जा सकता हैं ?

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक अकाउंट में रजिस्टर मोबाईल नंबर को चेंज/अपडेट कराने के लिए आपको अपनी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की होम ब्रांच में जाकर आवेदन फॉर्म भरकर ही ऑफलाइन माध्यम से बैंक अकाउंट रजिस्टर मोबाईल नंबर को चेंज या अपडेट करवाया जा सकता हैं।

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मोबाईल नंबर चेंज फॉर्म कैसे भरें ?

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मोबाईल नंबर चेंज फॉर्म आप अपनी रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो चिपकाने के बाद अपनी बैंक ब्रांच का नाम, ग्राहक आईडी, ग्राहक का नाम, जन्म तिथि, खाता संख्या, मौजूदा मोबाईल नंबर, नया मोबाईल नंबर लिखने के बाद अपने हस्ताक्षर करके आप आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।

Leave a Comment