आपका भी बैंक बचत खाता (सेविंग्स अकाउंट) उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में हैं और आपके पास उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का एटीएम कार्ड नहीं हैं तो आप उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद आसानी से अपने बैंक अकाउंट का एटीएम कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड अप्लाई कैसे करें की जानकारी चाहते हैं तो आज इस आर्टिकल में हम आपको UP Gramin Bank ATM Card Apply कैसे करते हैं की पूरी प्रोसेस बता रहें हैं।

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड अप्लाई करने की पूरी प्रोसेस और यूपी ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आपको कौन-कौनसे डॉक्युमेंट्स की जरूरत पड़ेगी। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एटीएम (डेबिट कार्ड) अप्लाई करने की पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को आप पूरा जरूर पढ़ें।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड कैसे बनवाएं ?
आप उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड बनवाने के लिए अगर आप पहली बार एटीएम कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आप अपनी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की होम ब्रांच में जाकर या आप अपने मोबाईल से उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता हैं। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड अप्लाई करने की ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रोसेस को विस्तार से आगे बता रहें हैं।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड अप्लाई करने के लिए आवश्यक दस्तावेज ?
अगर आप यूपी ग्रामीण बैंक नया एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको नीचे बताएं सभी डॉक्युमेंट्स को अपने पास तैयार रखना हैं –
- खाताधारक का केवाईसी डॉक्युमेंट्स जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड
- बैंक पासबुक
- बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर
- एटीएम कार्ड आवेदन फॉर्म (अपनी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ब्रांच से प्राप्त करें)
यह सभी डॉक्युमेंट्स अगर आपके पास तैयार हैं तो आप अपनी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की होम ब्रांच में जानें के बाद एटीएम कार्ड के लिए इस तरह से आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर चेंज कैसे करें ?
Uttar Pradesh Gramin Bank ATM Card Apply ऐसे करें ? जानें पूरी प्रोसेस
आपको उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड अप्लाई करने के लिए अपनी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की होम ब्रांच में चले जाना हैं। जिस उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की बैंक ब्रांच में आपने अपना बैंक अकाउंट ओपन करवाया हैं। इसके बाद आपको नीचे बताई प्रोसेस को फॉलो करना हैं –
- सबसे पहले आपको सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स को लेकर अपनी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक होम ब्रांच में जाना हैं।
- इसके बाद आपको बैंक ब्रांच में बैंक कर्मचारी को अपने बैंक अकाउंट में एटीएम कार्ड अप्लाई करने के बारें में बताना हैं।
- आपको बैंक ब्रांच से एटीएम कार्ड अप्लाई आवेदन फॉर्म दे दिया जाएगा। आपको अब इस एटीएम कार्ड फॉर्म को भरना हैं।
- एटीएम कार्ड आवेदन फॉर्म में सबसे पहले अपना बैंक अकाउंट नंबर लिखें। इसके बाद अपनी बैंक अकाउंट कस्टमर आईडी लिखें।
- अपने बैंक अकाउंट के टाइप को सिलेक्ट करें और खाताधारक का पूरा नाम लिखें।
- अपना जन्म दिनाँक और आप अपने एटीएम कार्ड पर अपना नाम लिखवाना चाहते हैं वो अपना पूरा नाम लिखें और
- अपने शहर का नाम अपने बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर और ईमेल आईडी को लिखें।
- अपने हस्ताक्षर करें इसके बाद आवेदन फॉर्म भरने की दिनाँक और अपनी बैंक शाखा का नाम लिखें।
आपका उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड अप्लाई फॉर्म भरकर तैयार हैं। अब आपको इस फॉर्म के साथ अपने केवाईसी डॉक्युमेंट्स आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटो कॉपी को अटैच करना हैं और अपनी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ब्रांच में जमा करवा देना हैं।
इसके बाद आपके एटीएम कार्ड आवेदन फॉर्म की जांच और सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपका एटीएम कार्ड आवेदन सबमिट कर लिया जाएगा और जल्द ही आपका नया एटीएम कार्ड आपके रजिस्टर्ड एड्रैस या बैंक ब्रांच में भेज दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें ?
अगर आप उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग के द्वारा ऑनलाइन एटीएम कार्ड अप्लाई करना चाहते हैं तो आप इस तरह से कर सकते हैं –
- सबसे पहले आपको अपने लॉगिन एमपिन टाइप करने के बाद उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग में लॉगिन कर लेना हैं।
- इसके बाद आपको Cards का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको नया एटीएम कार्ड अप्लाई करने के लिए कार्ड्स पर क्लिक करना हैं।
- अब आपको Apply for Physical Debit Card के नीचे दिखाई दें रहें Apply बटन पर क्लिक करना हैं।
- अपने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक अकाउंट नंबर को सिलेक्ट करें और Submit करें।
- इसके बाद अपने बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड एड्रैस को सिलेक्ट करें और Debit Card Variant सिलेक्ट करने के बाद Okay करें।
- सभी डिटेल्स को चेक करने के बाद सबमिट करें। आपके सामने आपने सिलेक्ट करी हैं सभी जानकारी आ जाएगी। अगर आप किसी डिटेल्स को चेंज करना चाहते हैं तो Edit बटन पर क्लिक करके कर सकते हैं। अगर सभी जानकारी सही हैं तो Confirm करें।
- अब अपने 4 अंकों के ट्रांजेक्शन पिन को टाइप करें। जैसे ही आप अपने ट्रांजेक्शन पिन को टाइप करेंगे। आपका उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड आवेदन सबमिट हो जाएगा।
इस तरह से आप उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक नया एटीएम कार्ड ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आसानी से अप्लाई कर सकते हैं और अपने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक अकाउंट का एटीएम कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
UP Gramin Bank ATM Card Apply से सम्बन्धित (FAQ)
क्या ऑनलाइन उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड अप्लाई किया जा सकता हैं ?
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग और उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा ऑनलाइन एटीएम कार्ड अप्लाई किया जा सकता हैं।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड डिलीवरी स्टेटस ट्रैकिंग कैसे करें ?
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड अप्लाई करने के बाद जैसे ही आपका एटीएम कार्ड बनकर रवाना हो जाता हैं। आपके बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर एक ट्रैकिंग आईडी प्राप्त हो जाती हैं। आप इस ट्रैकिंग आईडी की मदद से इंडिया पोस्ट की आधिकारिक साइट पर जानें के बाद अपना एटीएम कार्ड ट्रैकिंग कर सकते हैं।