आपके भी राजस्थान ग्रामीण बैंक अकाउंट में लिंक (रजिस्टर) मोबाईल नंबर बंद हो गया हैं या आपने किसी कारणवश नया मोबाईल नंबर ले लिया हैं। इस कारण आप अपने राजस्थान ग्रामीण बैंक अकाउंट में रजिस्टर मोबाईल नंबर को चेंज कराना चाहते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Rajasthan Gramin Bank Mobile Number Change Kaise Kare की जानकारी स्टेप बाय स्टेप देने जा रहे हैं।

अपने बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक होने से बैंक अकाउंट से सम्बन्धित SMS और जरूरी अलर्ट हमारे रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर प्राप्त होते रहते हैं। इस कारण जब भी आपके बैंक अकाउंट में बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर बंद हो जाता हैं या नया सिम कार्ड लेने पर अपने बैंक अकाउंट में नया मोबाईल नंबर अपडेट जरूर करवाएं।
इसे भी पढ़ें – राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
राजस्थान ग्रामीण बैंक में फोन नंबर चेंज कराने के लिए डॉक्युमेंट ?
अपने राजस्थान ग्रामीण बैंक खाते में रजिस्टर मोबाईल नंबर को अपडेट कराने के लिए आपको अपने पास इन सभी डॉक्युमेंट्स को तैयार रखना हैं –
- बैंक अकाउंट पासबुक
- आधार कार्ड
- नया मोबाईल नंबर
- बैंक अकाउंट मोबाईल नंबर चेंज/अपडेट फॉर्म
Rajasthan Gramin Bank Account Mobile Number Update Kaise Kare
राजस्थान ग्रामीण बैंक अकाउंट में रजिस्टर मोबाईल नंबर को चेंज/अपडेट कराने के लिए आपको अपनी राजस्थान ग्रामीण बैंक की होम ब्रांच में जाना होगा। इसके बाद आपको बैंक अकाउंट मोबाईल नंबर चेंज फॉर्म प्राप्त करना होगा। इसके बाद आपको निम्न प्रोसेस को फॉलो करना होगा –
- सबसे पहले आपको अपनी राजस्थान ग्रामीण बैंक की बैंक ब्रांच में जाना होगा।
- इसके बाद आपको बैंक कर्मी को अपने बैंक अकाउंट में रजिस्टर मोबाईल नंबर को अपडेट कराने के बारें में बताना हैं।
- आपको बैंक ब्रांच से बैंक अकाउंट में रजिस्टर मोबाईल नंबर अपडेट कराने का आवेदन फॉर्म दे दिया जाएगा।

- इसके बाद आपको इस आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना हैं।
- अपने बैंक अकाउंट नंबर, मोबाईल नंबर (जो आप अपने बैंक अकाउंट में रजिस्टर कराना चाहते हैं) को लिखें।
- अपने व्यवसाय का प्रकार (Occupation Type) आय और आपके पास ईमेल आईडी हैं तो अपनी ईमेल आईडी, श्रेणी को लिखें।
- ग्राहक का पूरा नाम और अपने हस्ताक्षर/अंगूठा का निशान लगाएं।
- आपके आवेदन फॉर्म अब भरकर तैयार हैं। इस आवेदन फॉर्म के साथ अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड व बैंक अकाउंट पासबुक की फोटो को अटैच करने के बाद अपनी राजस्थान ग्रामीण बैंक की ब्रांच में जमा करवा देना हैं।
इसके बाद बैंक के द्वारा आपके राजस्थान ग्रामीण बैंक अकाउंट में आपके नया मोबाईल नंबर को अपडेट कर दिया जाएगा। इस तरह से आप अपने राजस्थान ग्रामीण बैंक के खाते में रजिस्टर मोबाईल नंबर को चेंज करवा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – राजस्थान ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें ?
Rajasthan Gramin Bank Mobile Number Change Kaise Kare से सम्बन्धित पूछे जानें वाले (FAQ)
राजस्थान ग्रामीण बैंक में ऑनलाइन मोबाईल नंबर चेंज कैसे करें ?
फिलहाल राजस्थान ग्रामीण बैंक में मोबाईल नंबर चेंज कराने की ऑनलाइन सुविधा नहीं हैं। आपको अपने बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर चेंज कराने के लिए अपनी राजस्थान ग्रामीण बैंक की होम ब्रांच में जाना होगा। इसके बाद आप बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर चेंज कराने का आवेदन फॉर्म भरने के बाद अपने बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर को चेंज करवा सकते हैं।
राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल नंबर चेंज फॉर्म कैसे प्राप्त करें ?
अपने राजस्थान ग्रामीण बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर को चेंज/अपडेट कराने का फॉर्म आप अपनी राजस्थान ग्रामीण बैंक की बैंक ब्रांच से प्राप्त कर सकते हैं।
उम्मीद हैं दोस्तों आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आप अपने राजस्थान ग्रामीण बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर को चेंज करवा सकेंगे। आपको हमारी Rajasthan Gramin Bank Mobile Number Change Kaise Kare जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। आपके कोई सवाल हैं तो आप हमारे से कमेन्ट करके पूछ सकते हैं।