मोबाईल से SBI ATM Card Online Apply Kaise Kare ? जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस

आज के समय में एटीएम कार्ड के उपयोग और फायदें को देखते हुए लगभग सभी बैंक के खाताधारक के पास अपने बैंक अकाउंट का एटीएम कार्ड मिल जाता हैं। एटीएम कार्ड के होने से आप बिना बैंक ब्रांच में गए बगैर ही अपने बैंक अकाउंट से एटीएम मशीन की मदद से पैसा जमा और निकलवा सकते हैं। इसके साथ ही एटीएम कार्ड के द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग, बिल भुगतान, यूपीआई रजिस्ट्रेशन आदि आसानी से किया जा सकता हैं। अगर आपका भी बैंक अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) बैंक में और हैं और आपके पास अभी तक आपके बैंक अकाउंट का एटीएम कार्ड नहीं हैं तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको SBI ATM Card Online Apply Kaise Kare की जानकारी विस्तार से स्टेप बाय स्टेप देने जा रहें हैं।

SBI ATM Card Online Apply Kaise Kare

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानि एसबीआई बैंक का नया एटीएम कार्ड मोबाईल से ऑनलाइन मोबाईल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के साथ ही ऑफलाइन बैंक ब्रांच में जाकर भी अप्लाई किया जा सकता हैं। अगर आप बिना अपनी एसबीआई बैंक की होम ब्रांच में नहीं जाकर ऑनलाइन अपने मोबाईल से घर बैठें एसबीआई बैंक के नया एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद कर सकते हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एटीएम कार्ड अप्लाई करने के फायदें ?

एसबीआई बैंक का नया एटीएम कार्ड अप्लाई करने की प्रोसेस को जानने से पहले हम SBI Debit Card के फायदें क्या-क्या हैं जान लेते हैं –

  • अगर आपके पास एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड हैं तो आप एटीएम मशीन पर जाकर अपने बैंक अकाउंट से एटीएम कार्ड के द्वारा पैसा निकलवा और अपने बैंक अकाउंट में केश जमा करवा सकते हैं।
  • एटीएम कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग, बिल भुगतान और मोबाईल डीटीएच रिचार्ज आदि किया जा सकता हैं।
  • इसके साथ ही अपने बैंक अकाउंट का एटीएम कार्ड होने पर यूपीआई जैसे फोनपे, गूगल पे आदि यूपीआई ऐप में आसानी से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता हैं।
  • एटीएम कार्ड की मदद से एसबीआई मोबाईल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

अब हम एसबीआई बैंक एटीएम कार्ड के इतने सारें फ़ायदों को देखते हुए, नया एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड अप्लाई कैसे करते हैं। इसकी पूरी प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप आसान भाषा में जान लेते हैं।

इसे भी पढ़ें – SBI Account Me Mobile Number Register कैसे करें ?

Yono SBI से ATM Card ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें ?

Online SBI ATM Card Apply दो तरीकों एसबीआई मोबाईल बैंकिंग योनों एसबीआई ऐप के द्वारा और SBI Internet Banking के द्वारा अप्लाई किया जा सकता हैं। सबसे पहले हम SBI Mobile Banking यानि Yono SBI ऐप के द्वारा एसबीआई एटीएम कार्ड अप्लाई कैसे करते हैं, इसकी प्रोसेस को देखते हैं –

  • आपको अपने मोबाईल में एसबीआई मोबाईल बैंकिंग ऐप योनों एसबीआई को ओपन करना हैं।
  • इसके बाद अपने लॉगिन एमपिन को टाइप करके योनों एसबीआई ऐप में लॉगिन कर लेना हैं।
SBI ATM Card Online Apply Kaise Kare
  • अब योनों एसबीआई ऐप में लॉगिन करने के बाद आपको नीचे स्क्रॉल करना हैं। जैसे ही आप नीचे स्क्रॉल करेंगे आपको Cards के सेक्शन में Debit Cards का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको डेबिट कार्ड पर क्लिक कर देना हैं।
SBI ATM Card Online Apply Kaise Kare
  • अगला पेज ओपन होने के बाद आपके सामने Request New Card ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक करना होगा।
SBI ATM Card Online Apply Kaise Kare
  • अब आपको अपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बैंक अकाउंट नंबर को सिलेक्ट करने के बाद एटीएम कार्ड अपने एड्रैस पर प्राप्त करने के लिए Physical Card को सिलेक्ट करना हैं।
SBI ATM Card Online Apply Kaise Kare
  • आपके सामने फिज़िकल कार्ड के टाइप और एटीएम कार्ड चार्ज, एटीएम ट्रांजेक्शन लिमिट आदि की जानकारी आ जाएगी। आपको अपनी जरूरत के अनुसार एटीएम कार्ड के टाइप को सिलेक्ट कर लेना हैं।
  • आप अपने एटीएम कार्ड पर अपने नाम प्रिन्ट कराना चाहते हैं उसे Name on Card मे टाइप करें और Rupay, Visa या Mastercard का चयन करें।
SBI ATM Card Online Apply Kaise Kare
  • अब आप एटीएम कार्ड अपने जिस एड्रैस पर प्राप्त करना चाहते हैं उसे टाइप करें और टर्म्स एण्ड कंडीशन को एक्सेप्ट करने के बाद Proceed बटन पर क्लिक कर दें।
  • आपके एसबीआई बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। आपको प्राप्त ओटीपी को टाइप करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करना हैं।
SBI ATM Card Online Apply Kaise Kare
  • इसके बाद आपका एसबीआई बैंक का नया एटीएम कार्ड अप्लाई हो जाएगा और लगभग 7 से 15 कार्यदिवस में आपका एटीएम कार्ड आपके एड्रैस पर डिलीवर हो जाएगा।
SBI ATM Card Online Apply Kaise Kare

अब हम SBI Internet Banking के द्वारा नया एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड अप्लाई कैसे करते हैं इसकी प्रोसेस को देखेंगे।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा एसबीआई एटीएम कार्ड अप्लाई कैसे करें ?

आपको एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग की मदद से ऑनलाइन एसबीआई एटीएम कार्ड आवेदन करने के लिए इन सभी स्टेप को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाईल में एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग की आधिकारिक साइट https://onlinesbi.sbi.bank.in/ को ओपन कर लेना हैं।
  • इसके बाद Personal Banking के नीचे दिखाई दें रहे Login बटन पर क्लिक करना हैं।
  • अब अपने एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग का यूजरनेम और पासवर्ड व केप्चा को टाइप करने के बाद एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन कर लेना हैं।
  • आपको एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन करने के बाद आप जैसे ही नीचे स्क्रॉल करेंगे आपको Cards का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • अपना स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नया एटीएम कार्ड अप्लाई करने के लिए आपको कार्ड्स के सेक्शन में Debit Card पर क्लिक करके सिलेक्ट कर लेना हैं।
  • अगला पेज ओपन होने के बाद आपको Apply for New Card का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक करना हैं।
  • अपने बैंक अकाउंट नंबर और Select Your Preferred Card Type में आपको फिजिकल एटीएम कार्ड अपने एड्रैस पर प्राप्त करने के लिए Physical Card पर क्लिक करके सिलेक्ट कर लेना हैं।
  • आपके सामने एटीएम कार्ड के टाइप की लिस्ट आ जाएगी। आपको अपनी जरूरत के अनुसार एटीएम कार्ड टाइप को सिलेक्ट करना हैं और Next बटन पर क्लिक करना हैं।
  • अब आप अपने एटीएम कार्ड पर अपना नाम प्रिन्ट करवाना चाहते हैं उस नाम को टाइप करने के बाद Select Preferred Network में Rupay, Visa और Mastercard तीनों में से किसी एक को सिलेक्ट करें और अपना एटीएम कार्ड डिलीवरी एड्रैस को सिलेक्ट करने के बाद Proceed बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपके एसबीआई बैंक अकाउंट मे लिंक मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। आपको प्राप्त ओटीपी को टाइप करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना हैं।

आपका एसबीआई बैंक का नया एटीएम कार्ड Successfully अप्लाई हो जाएगा। इसका मैसेज आपके सामने मोबाईल स्क्रीन पर आ जाएगा।

इसे भी पढ़ें – मोबाईल से SBI एटीएम कार्ड ट्रैकिंग कैसे करें ?

SBI ATM Card Online Apply Kaise Kare से सम्बन्धित पूछे जाने वाले (FAQ)

क्या एसबीआई एटीएम कार्ड मोबाईल से ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता हैं ?

जी हाँ एसबीआई बैंक का नया एटीएम कार्ड ऑनलाइन एसबीआई मोबाईल बैंकिंग योनों एसबीआई ऐप और एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा अप्लाई किया जा सकता हैं।

SBI एटीएम कार्ड अप्लाई करने के लिए कौन-कौनसे डॉक्यूमेंट चाहिए ?

एसबीआई बैंक का नया एटीएम कार्ड अप्लाई करने के लिए खाताधारक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर और एटीएम कार्ड आवेदन फॉर्म की जरूरत पड़ती हैं।

SBI ATM Card स्टेटस ऑनलाइन चेक कैसे करें ?

नया सभी बैंक का एटीएम कार्ड अप्लाई करने के बाद एटीएम कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए आपको यॉनओ एसबीआई बैंक में लॉगिन करने के बाद Service Request ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद Account को सिलेक्ट करके Scheduled Request पर क्लिक करने के बाद चेक कर सकते हैं।

एसबीआई एटीएम कार्ड आवेदन करने के कितने दिन बाद मिलता हैं ?

एसबीआई बैंक एटीएम कार्ड आवेदन करने के लगभग 7 से 10 कार्यदिवस में आवेदनकर्ता के रजिस्टर्ड एड्रैस पर मिल जाता हैं।

हमने आपको इस आर्टिकल में SBI ATM Card Online Apply Kaise Kare की पूरी प्रोसेस को विस्तार से बताया हैं। उम्मीद हैं इस आर्टिकल को आप पढ़ने के बाद एसबीआई बैंक का नया एटीएम कार्ड आसानी से अपने मोबाईल से अप्लाई कर सकेंगे। आपके एसबीआई बैंक एटीएम कार्ड कैसे अप्लाई करें को लेकर कोई सवाल हैं तो आप हमारे से कमेन्ट करके पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवाल का जल्द से जल्द जवाब देने का प्रयास करेंगे।

Leave a Comment