आपका भी बैंक खाता बिहार ग्रामीण बैंक में हैं और आप बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल घर बैठें अपने मोबाईल फोन से करना चाहते हैं तो आप बिहार ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग में रजिस्ट्रेशन करने के बाद कर सकते हैं। एक बार आप बिहार ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपने बैंक अकाउंट का बैंक बैलेंस चेक, मिनी स्टेटमेंट, डेबिट कार्ड सर्विसेज़, फंड ट्रांसफर आसानी से कर सकते हैं। अगर आप भी Bihar Gramin Bank Mobile Banking Registration करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बिहार ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन से लेकर लॉगिन करने की पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप देने जा रहें हैं।
बिहार ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग में रजिस्ट्रेशन कैसे करें – 2026
बिहार ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग BGB mBanking ऐप में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले इस डिटेल्स को अपने पास तैयार रखना हैं –
- अपने बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट नंबर
- बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर
- एटीएम कार्ड नंबर आदि।
चलिए अब हम बिहार ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करते हैं। इसकी पूरी प्रोसेस को विस्तार से देखते हैं।
बिहार ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग कैसे चालू करें ?
सबसे पहले आपको अपने मोबाईल से गूगल प्ले स्टोर से बिहार ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग ऐप BGB mBanking ऐप को डाउनलोड करने के बाद इंस्टॉल कर लेना हैं। इसके बाद आपको इन सभी स्टेप को फॉलो करें –
- बिहार ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग ऐप को ओपन करने के बाद आपको मोबाईल बैंकिंग में रजिस्ट्रेशन करने के लिए New User बटन पर क्लिक करना हैं।

- अब अपने बैंक अकाउंट नंबर को टाइप करें और Facility टाइप में Transaction and View को सिलेक्ट करें और Continue बटन पर क्लिक करें।

- अपने बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को टाइप करें और Continue करें।

- आपको अब अपने बिहार ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड की डिटेल्स को टाइप करना हैं और Continue करना हैं।
- अब आपको एक 4 अंकों का TPIN को सेट कर लेना हैं और Submit करना हैं।

- आपकी यूजर आईडी बन जाएगी और आपके सामने यूजर आईडी आ जाएगी। इसके बाद आपको नीचे Sign in बटन पर क्लिक कर देना हैं।

- आपके सामने टर्म्स एण्ड कंडीशन आ जाएगा। आपको इसे पढ़ने के बाद I Agree बटन पर क्लिक करना हैं।
- अब आपको अपनी यूजर आईडी को टाइप करना हैं और Sign In बटन पर क्लिक करना हैं।
- इसके बाद आपको अपने बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट में रजिस्टर मोबाईल नंबर को वेरीफाई करना हैं। आपको अपने बैंक अकाउंट में रजिस्टर सिम कार्ड को सिलेक्ट करना हैं और Continue करना हैं।

- आपके मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। आपको ओटीपी को टाइप करने के बाद Continue बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको बिहार ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग में लॉगिन करने के लिए 4 अंकों का MPIN सेट कर लेना हैं और Submit करना हैं।

- जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे। एमपिन सेट हो जाएगा और आपका बिहार ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

अब आप अपने 4 अंकों के एमपिन को टाइप करने के बाद बिहार ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग में लॉगिन करने के बाद फंड ट्रांसफर, मिनी स्टेटमेंट चेक, डेबिट कार्ड सर्विसेज़ का उपयोग आसानी से घर बैठें अपने मोबाईल से कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – राजस्थान ग्रामीण बैंक खाता में मोबाईल नंबर कैसे बदलें ?
Bihar Gramin Bank Mobile Banking Registration से सम्बन्धित पूछे जाने वाले (FAQ)
क्या बिहार ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करने के लिए बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर होना जरूरी हैं ?
जी हाँ बिहार ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपके बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट में आपका मोबाईल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए।
बिना एटीएम कार्ड के बिहार ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन किया जा सकता हैं ?
नहीं बिना एटीएम कार्ड (डेबिट कार्ड) के आप बिहार ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग में रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते हैं। क्योंकि जब आप बिहार ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करते हैं तो उस समय आपको एटीएम कार्ड नंबर टाइप करना होता हैं।
आपके दोस्तों अभी भी Bihar Gramin Bank Mobile Banking Registration कैसे करें को लेकर कोई सवाल हैं तो आप हमारे से कमेन्ट करके पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों का जल्द ही जवाब देने का प्रयास करेंगे।