आपने भी अपना बैंक ऑफ बड़ौदा में रजिस्टर मोबाईल नंबर चेंज कर लिया हैं। लेकिन अभी तक आपके बैंक ऑफ बड़ौदा अकाउंट में आपका पुराना मोबाईल नंबर रजिस्टर हैं तो जल्द ही आपको अपने बैंक अकाउंट में नया मोबाईल नंबर को अपडेट करा लेना चाहिए। क्योंकि अपने बैंक अकाउंट में होने वाले लेनदेन और जरूरी एसएमएस की जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे बैंक अकाउंट के स हमारा मोबाईल नंबर का रजिस्टर होना जरूरी हैं।

बैंक अकाउंट में रजिस्टर/लिंक मोबाईल नंबर के खों जाने व किसी कारणवश बैंक खाते में रजिस्टर सिम कार्ड के बंद हो जानें पर अपने बैंक ऑफ बड़ौदा अकाउंट में रजिस्टर मोबाईल नंबर को अपडेट या चेंज कैसे कराएं ? इसकी पूरी प्रोसेस इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बता रहें हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा में मोबाईल नंबर कैसे चेंज करें ? Online
अगर आप अपने बैंक ऑफ बड़ौदा अकाउंट में रजिस्टर मोबाईल नंबर को ऑनलाइन घर बैठें चेंज करना चाहते हैं तो आपको बता दें की अपने बैंक ऑफ बड़ौदा अकाउंट में रजिस्टर/लिंक मोबाईल अपडेट या चेंज कराने के लिए आपको ऑफलाइन अपनी बैंक ऑफ बड़ौदा की होम बैंक ब्रांच में विजिट करने के बाद मोबाईल नंबर चेंज आवेदन फॉर्म को भरकर ही अपने बैंक अकाउंट में रजिस्टर मोबाईल नंबर को चेंज कराना होगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा अकाउंट में रजिस्टर मोबाईल नंबर को चेंज कराने की पूरी प्रोसेस हम आपको आगे स्टेप बाय स्टेप बता रहें हैं। ताकि आप भी इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आसानी से अपने बैंक ऑफ बड़ौदा खाता में रजिस्टर अपने पुराने मोबाईल नंबर को अपडेट कराने के बाद अपना नया मोबाईल नंबर रजिस्टर करा सकें।
इसे भी पढ़ें – बैंक ऑफ बड़ौदा खाता में मोबाईल नंबर कैसे जोड़ें ?
How to Change Mobile Number in Bank of Baroda 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा अकाउंट में मोबाईल नंबर चेंज कैसे करें ? की प्रोसेस को जानने से पहले हम बैंक ऑफ बड़ौदा अकाउंट में मोबाईल नंबर चेंज कराने के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट्स के बारें में बात कर लेते हैं –
- खाताधारक का आधार कार्ड
- पैन कार्ड (आधार कार्ड,पैन कार्ड की फोटो-कॉपी)
- बैंक पासबुक
- नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाईल नंबर
- बैंक अकाउंट मोबाईल नंबर चेंज आवेदन-फॉर्म (अपनी बैंक ब्रांच से प्राप्त करें) आदि।
इन सभी डॉक्युमेंट्स को लेकर आपको अपनी बैंक ऑफ बड़ौदा की होम ब्रांच (जिस बैंक ऑफ बड़ौदा की बैंक ब्रांच में आपका बैंक अकाउंट हैं) में चले जाना हैं। और इसके बाद आपको नीचे बताएं सभी स्टेप को फॉलो करना हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर को चेंज कैसे करें ?
अपने बैंक ऑफ बड़ौदा खाते (अकाउंट) में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर को चेंज कराने के लिए आपको सबसे पहले सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स के साथ अपनी बैंक ऑफ बड़ौदा की होम ब्रांच में जाना हैं। इसके बाद आपको Bank of Baroda Mobile Number Change Form आपको अपनी बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक ब्रांच से प्राप्त कर लेना हैं।

इसके बाद आपको बैंक ऑफ बड़ौदा अकाउंट मोबाईल नंबर चेंज फॉर्म को कैसे भरना हैं। हम आपको आगे बता रहें हैं –
- सबसे पहले आपको इस मोबाईल नंबर चेंज फॉर्म में अपनी बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक ब्रांच का नाम लिखना हैं।
- इसके बाद आपको अपनी नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो को चिपका देना हैं।
- आपको बैंक ग्राहक आईडी अपना प्रथम नाम और उपनाम अपनी बैंक खाता संख्या लिखें।
- इसके बाद अपना पैन नंबर और अपनी जन्म दिनाँक लिखें।
- अपने बैंक अकाउंट में लिंक मौजुदा मोबाईल नंबर लिखें और आप अपने बैंक ऑफ बड़ौदा अकाउंट में नया मोबाईल नंबर रजिस्टर कराना चाहते हैं उस मोबाईल नंबर को लिखें।
- नया मोबाईल नंबर लिखने के बाद अपने बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर परिवर्तन कराने का कारण लिखें।
- अपना पूरा पता लिखने के बाद अपना हस्ताक्षर करें और इस फॉर्म को भरने के दिन की दिनाँक लिखें।
आपका बैंक ऑफ बड़ौदा मोबाईल नंबर चेंज फॉर्म भरकर तैयार हैं। आपको इस फॉर्म के साथ अपने केवाईसी डॉक्यूमेंट आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटो कॉपी को अटैच करने के बाद अपनी बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक ब्रांच मे जमा कराना हैं। बैंक के द्वारा सभी आवश्यक प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपके बैंक ऑफ बड़ौदा अकाउंट में आपका नया मोबाईल नंबर रजिस्टर कर दिया जाएगा।
Bank of Baroda Mobile Number Change कैसे करें से सम्बन्धित (FAQ)
बैंक ऑफ बड़ौदा में मोबाईल नंबर अपडेट कैसे कराएं ?
बैंक ऑफ बड़ौदा अकाउंट में रजिस्टर मोबाईल नंबर चेंज/अपडेट कराने के लिए आप आवश्यक डॉक्युमेंट्स के साथ अपनी बैंक ऑफ बड़ौदा की बैंक ब्रांच में जाने के बाद अपडेट करवा सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा में मोबाईल नंबर कराने के लिए कौन-कौनसे डॉक्युमेंट्स चाहिए ?
अपने बैंक ऑफ बड़ौदा के खाता में रजिस्टर मोबाईल नंबर चेंज कराने के लिए आपको अपनी रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो और केवाईसी डॉक्युमेंट्स जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जरूरत पड़ती हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा खाता में लिंक मोबाईल नंबर बंद हो गया नया मोबाईल नंबर लिंक कैसे कराएं ?
अगर आपके भी बैंक ऑफ बड़ौदा खाता में लिंक मोबाईल नंबर बंद हो गया हैं तो आप अपनी बैंक ऑफ बड़ौदा की बैंक ब्रांच में जाने के बाद मोबाईल नंबर अपडेट आवेदन फॉर्म को भरने के बाद अपना नया मोबाईल नंबर अपने बैंक अकाउंट में लिंक करवा सकते हैं।
इस तरह से दोस्तों आप अपने बैंक ऑफ बड़ौदा के अकाउंट में अपना रजिस्टर मोबाईल नंबर को आसानी से चेंज करवा सकते हैं। आपके Bank of Baroda Mobile Number Change कैसे करें को लेकर कोई सवाल हैं तो आप हमारे से कमेन्ट करके पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों का जल्द से जल्द जवाब देने का प्रयास करेंगे।