पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का नया एटीएम कार्ड अप्लाई करने के बाद आपका भी PNB एटीएम कार्ड आपको प्राप्त हो गया हैं। नया एटीएम कार्ड मिलने के बाद अगर आप भी अपने पंजाब नेशनल बैंक एटीएम कार्ड को चालू करने के लिए एटीएम कार्ड के पिन जनरेशन करना चाहते हैं तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको PNB ATM Pin Online Kaise Banaye की जानकारी स्टेप बाय स्टेप देने जा रहें हैं।

ताकि आप भी अपने पंजाब नेशनल बैंक के नए एटीएम कार्ड के पिन आसानी से बना सकें। पीएनबी एटीएम कार्ड पिन कैसे बनाएं की पूरी जानकारी के लिए इस लेख को शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें।
ATM मशीन से PNB ATM Pin कैसे बनाएं – 2026
पीएनबी एटीएम कार्ड पिन जनरेशन करने का सबसे पहले तरीका हम पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) एटीएम मशीन के द्वारा एटीएम कार्ड पिन कैसे बनाते हैं। इसकी पूरी प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप विस्तार से देखते हैं –
- सबसे पहले आपको अपने नए पीएनबी बैंक एटीएम कार्ड को लेकर अपने पीएनबी बैंक के एटीएम मशीन पर चले जाना हैं।
- इसके बाद आपको अपने एटीएम कार्ड की पीएनबी एटीएम मशीन में लगा देना हैं और कुछ सेकंड आपको इंतजार करना हैं।
- आपके सामने एटीएम स्क्रीन पर Card Services, Mobile Banking Registration और Banking, Green Pin आदि ऑप्शन आ जाएंगे।
- आपको यहाँ पर Green Pin के सामने बटन पर क्लिक करके ग्रीन पिन को सिलेक्ट कर लेना हैं।
- अब आपको OTP Generation के बटन पर क्लिक करके आपको इसे सिलेक्ट करना हैं। और एटीएम मशीन से अपोने एटीएम कार्ड को निकाल लेना हैं।
- आपके पंजाब नेशनल बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी प्राप्त होने के बाद आपको वापिस एटीएम मशीन में अपने एटीएम कार्ड को लगाना हैं।
- अब आपको फिर से Green Pin के ऑप्शन को सिलेक्ट करने के बाद OTP Validation के बटन पर क्लिक करना हैं।
- अब आपको अपने बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर प्राप्त 6 डिजिट के ओटीपी को टाइप करना हैं और Proceed बटन पर क्लिक कर देना हैं।
- अब आपके सामने एटीएम पिन बनाने का ऑप्शन आ जाएगा। आपको अपनी मर्जी से कोई भी 4 डिजिट का एटीएम पिन आप बनाना चाहते हैं। वो एटीएम पिन नंबर आपको टाइप करना हैं।
- इसके बाद आपके सामने उसी एटीएम पिन नंबर को फिर से Re-Enter करने का ऑप्शन आ जाएगा। आपको फिर से एक बार उसी 4 अंकों के एटीएम पिन नंबर को टाइप करना हैं।
- अब आपके पंजाब नेशनल बैंक एटीएम कार्ड पिन बन जाएगा।
इसके बाद आप अपने एटीएम कार्ड की मदद से आसानी से एटीएम मशीन से पैसा निकाल और जमा करवा सकते हैं और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, शॉपिंग आदि आसानी से कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें – पंजाब नेशनल बैंक खाता में मोबाईल नंबर कैसे जोड़ें ?
मोबाईल से PNB One ऐप के द्वारा PNB ATM Card Pin Generate कैसे करें ?
अगर आप ऑनलाइन अपने मोबाईल से पंजाब नेशनल बैंक मोबाईल बैंकिंग ऐप पीएनबी वन ऐप की मदद से अपने एटीएम कार्ड के पिन बनाना चाहते हैं तो आप इस तरह से बना सकेंगे –
- सबसे पहले अपने मोबाईल में पीएनबी वन ऐप को ओपन करने के बाद अपने लॉगिन पिन टाइप करने के बाद पीएनबी ऐप में लॉगिन करें।
- पीएनबी वन ऐप में लॉगिन करने के बाद आपको Cards का सेक्शन दिखाई देगा। यहाँ पर आपको Set Debit Card Pin पर क्लिक करना हैं।
- अब सबसे पहले अपने पीएनबी बैंक अकाउंट नंबर को सिलेक्ट करें।
- इसके बाद अपने एटीएम कार्ड नंबर और एटीएम कार्ड की एक्स्पाइरी महीना और साल आदि को टाइप करने के बाद Next बटन पर क्लिक कर दें।
- आपके पिनएबी बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। आपको प्राप्त ओटीपी को टाइप कर देना हैं।
- आपके सामने अब पीएनबी डेबिट कार्ड का पिन सेट करने का ऑप्शन आ जाएगा। आप अपने डेबिट कार्ड 4 अंकों के पिन सेट करना चाहते हैं। उन 4 अंकों के डेबिट कार्ड पिन को टाइप करें और Submit बटन पर क्लिक कर दें।
- आपके सामने अब TPIN टाइप करने का ऑप्शन आ जाएगा। आपको अपने 4 अंकों के TPIN को टाइप करना हैं।
जैसे ही आप अपने पीएनबी मोबाईल बैंकिंग के टीपिन को टाइप करेंगे। आपके पंजाब नेशनल बैंक एटीएम कार्ड पिन सेट हो जाएगा।
इस तरह आप अपने पंजाब नेशनल बैंक एटीएम कार्ड प्राप्त होने के बाद आसानी से पीएनबी एटीएम मशीन और पीएनबी मोबाईल बैंकिंग की मदद से एटीएम कार्ड पिन बना सकते हैं।
PNB ATM Pin Online Kaise Banaye से सम्बन्धित (FAQ)
क्या ऑनलाइन पीएनबी बैंक एटीएम पिन बनाया जा सकता हैं ?
जी हाँ पीएनबी मोबाईल बैंकिंग पीएनबी वन ऐप के द्वारा ऑनलाइन पीएनबी एटीएम कार्ड के पिन जनरेशन किया जा सकता हैं।
क्या पीएनबी एटीएम कार्ड पिन बनाने के लिए बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक होना जरूरी हैं ?
हाँ पीएनबी बैंक के एटीएम कार्ड के पिन बनाने के लिए ओटीपी प्राप्त करने के लिए पीएनबी बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर रजिस्टर होना जरूरी हैं।
पंजाब नेशनल बैंक एटीएम कार्ड पिन भूल जानें पर क्या करें ?
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) एटीएम कार्ड पिन भूल जाने पर पंजाब नेशनल बैंक एटीएम मशीन पर जाकर या पीएनबी मोबाईल बैंकिंग की मदद से नया पिन बनाया जा सकता हैं।