आपका भी दोस्तों बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) बैंक में हैं और आप अपने एसबीआई बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट निकालना चाहते हैं तो आप अब घर बैठें ही अपने मोबाईल से अपने बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट पीडीएफ़ फाइल में डाउनलोड कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको SBI Bank Statement Kaise Nikale की पूरी देने जा रहें हैं।

SBI बैंक अपने ग्राहकों को ऑनलाइन Yono SBI ऐप, एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग और एसबीआई व्हाट्सप्प बैंकिंग के द्वारा अकाउंट स्टेटमेंट डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करता हैं। ताकि एसबीआई ग्राहक मोबाईल से ऑनलाइन अपने बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकें।
बैंक स्टेटमेंट किसे कहते हैं ?
बैंक स्टेटमेंट एक ऐसा दस्तावेज हैं जिसमें बैंक अकाउंट में होने वाले सभी लेनदेन (ट्रांजेक्शन) जैसे – बैंक खाते में होने वाली जमा राशि और निकासी, ऑनलाइन पेमेंट, एटीएम ट्रांजेक्शन व बैंक बैलेंस आदि की जानकारी शामिल होती हैं।
बैंक स्टेटमेंट की जरूरत हमारे को इन कामों के लिए पड़ती हैं –
- लोन अप्लाई करने के लिए
- नया क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने के लिए
- इनकम टैक्स रिटर्न फाइल भरने हेतु
- नौकरी व वित्तीय कामों के लिए
- अपने मासिक आय व खर्चों के हिसाब रखने के लिए
- अपने बैंक अकाउंट के किसी ट्रांजेक्शन की जानकारी प्राप्त करने के लिए आदि।
इसे भी पढ़ें – मोबाईल से SBI ATM Card Online Apply कैसे करें ?
मोबाईल से ऑनलाइन SBI बैंक स्टेटमेंट डाउनलोड कैसे करें ?
आप अपने मोबाईल से ऑनलाइन एसबीआई बैंक अकाउंट 3 तरीकों से डाउनलोड कर सकते हैं –
- Yono SBI App से एसबीआई बैंक स्टेटमेंट निकालें
- SBI इंटरनेट बैंकिंग से स्टेटमेंट निकालें
- व्हाट्सप्प बैंकिंग से एसबीआई बैंक स्टेटमेंट निकालें
नीचे हम आपको एसबीआई बैंक स्टेटमेंट ऑनलाइन कैसे निकालते हैं की जानकारी स्टेप बाय स्टेप विस्तार से देने जा रहें हैं।
योनों SBI ऐप से बैंक स्टेटमेंट डाउनलोड कैसे करें ?
एसबीआई बैंक के मोबाईल बैंकिंग ऐप योनों एसबीआई ऐप से बैंक स्टेटमेंट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको योनों एसबीआई ऐप में रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आप इस तरह से एसबीआई बैंक स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं –
- अपने मोबाईल में योनों एसबीआई ऐप को ओपन करें और अपने 4 डिजिट के लॉगिन एमपिन टाइप करने के बाद योनों एसबीआई ऐप में लॉगिन कर लें।

- योनों एसबीआई ऐप में लॉगिन करने के बाद आपको Transactions बटन पर क्लिक करना हैं।

- अब आपके एसबीआई बैंक अकाउंट में होने वाले ट्रांजेक्शन (लेनदेन) की जानकारी आ जाएगी।

- आपको अपने एसबीआई बैंक अकाउंट स्टेटमेंट डाउनलोड करने के लिए Request Statement बटन पर क्लिक करना हैं।
- अब Select Duration में आप कितने दिन, महीने का स्टेटमेंट डाउनलोड करना चाहते हैं। उसका चयन करें।
- अगर आप किसी फाइनेंशियल ईयर का स्टेटमेंट डाउनलोड करना चाहते हैं तो Financial Year में आपको उस फाइनेंशियल ईयर को सिलेक्ट कर लेना हैं।
- फॉर्मैट में आपको अपना बैंक स्टेटमेंट पीडीएफ़ फाइल में डाउनलोड करने के लिए PDF सिलेक्ट कर लेना हैं।

- इसके बाद आप अकाउंट स्टेटमेंट अपने बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर प्राप्त करना चाहते हैं तो Email पर क्लिक करें अपने मोबाईल में अकाउंट स्टेटमेंट पीडीएफ़ फाइल में डाउनलोड करने के लिए Download बटन पर क्लिक करें।

- अब आपके मोबाईल में पीडीएफ़ फाईल में आपके एसबीआई बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट डाउनलोड हो जाएगा।
SBI Internet Banking के द्वारा SBI Bank Statement कैसे निकालें ?
अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा अपने एसबीआई बैंक खाते का बैंक स्टेटमेंट पीडीएफ़ फाईल में डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप इस तरह से कर सकेंगे –
- अपने मोबाईल में एसबीआई बैंक की आधिकारिक साइट https://onlinesbi.sbi.bank.in/ को ओपन करें।
- इसके बाद आपको Personal Banking के नीचे Login बटन पर क्लिक करना है।
- अपने एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग का यूजरनेम और पासवर्ड व केप्चा कोड को टाइप करने के बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करके एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन करें।
- अब आपको Transactions पर क्लिक करने के बाद Statement के ऑप्शन को सिलेक्ट करना हैं।
- आपको Duration सिलेक्ट करना हैं। आप कितने दिन, महिना, साल का स्टेटमेंट डाउनलोड करना चाहते हैं।
- इसके बाद अगर आप बैंक स्टेटमेंट पीडीएफ़ फाइल में डाउनलोड करना चाहते हैं तो PDF को सिलेक्ट करें और डाउनलोड बटन पर क्लिक कर दें।
- आपके मोबाईल फोन में पीडीएफ़ फाईल में आपके एसबीआई बैंक का स्टेटमेंट डाउनलोड हो जाएगा। अब आप आसानी से अपने बैंक स्टेटमेंट ओपन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – SBI बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर चेंज कैसे करें ?
SBI WhatsApp Banking से SBI Bank Statement PDF Download कैसे करें ?
एसबीआई व्हाट्सप्प बैंकिंग से अपने एसबीआई बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट पीडीएफ़ फाईल में डाउनलोड आप इस तरह से कर सकते हैं –
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व्हाट्सअप बैंकिंग से एसबीआई बैंक स्टेटमेंट डाउनलोड करने के लिए आपको अपने मोबाईल में एसबीआई व्हाट्सप्प बैंकिंग में रजिस्ट्रेशन कर लेना हैं।
- इसके बाद आपको Hi टाइप करना हैं और सेंड कर देना हैं।
- आपके सामने KYC Update (Re-KYC), Get Balance, Get Mini Statement और More Services का ऑप्शन आएगा।
- आपको यहाँ पर More Services के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- अब आपको एक नंबर वाले ऑप्शन Banking Services पर क्लिक करके सिलेक्ट करना हैं और Send बटन पर क्लिक करना हैं।
- अब फिर से Banking Services पर क्लिक करने के बाद Account Statement को सिलेक्ट करना हैं और Send कर देना हैं।
- आपको अब Select Duration पर क्लिक करने के बाद आप कितने समय का अकाउंट स्टेटमेंट निकालना चाहते हैं उसे सिलेक्ट करें और Send करें।
- आपके सामने अब आपके एसबीआई बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट पीडीएफ़ फाईल में आ जाएगा। आप अब अपने एसबीआई बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर कर लास्ट के 5 अंक और अपनी जन्म दिनाँक का दिन, महिना, वर्ष टाइप करने के बाद बैंक स्टेटमेंट को ओपन कर सकते हैं।
Offline एसबीआई बैंक ब्रांच में जाकर एसबीआई अकाउंट स्टेटमेंट कैसे प्राप्त करें ?
आप ऊपर बताएं ऑनलाइन तरीकों से एसबीआई बैंक स्टेटमेंट ऑनलाइन डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं तो आप अपनी एसबीआई बैंक की होम ब्रांच में जानें के बाद आप कस्टमर रीक्वेस्ट फॉर्म को भरने के बाद आप आसानी से अपने एसबीआई बैंक अकाउंट का प्रिन्ट आउट में अकाउंट स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते हैं।
SBI Bank Statement Kaise Nikale से सम्बन्धित (FAQ)
SBI बैंक Statement PDF Password कैसे पता करें ?
एसबीआई बैंक स्टेटमेंट पीडीएफ़ पासवर्ड खाताधारक के एसबीआई बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर के लास्ट के 5 डिजिट और खाताधारक का डेट ऑफ बर्थ (जन्म दिनाँक) होता हैं।
WhatsApp से एसबीआई बैंक स्टेटमेंट कैसे निकालें ?
अगर आप व्हाट्सअप से एसबीआई बैंक अकाउंट स्टेटमेंट डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप एसबीआई व्हाट्सप्प बैंकिंग में रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपने एसबीआई बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं।
पीडीएफ़ फाईल में एसबीआई बैंक स्टेटमेंट डाउनलोड कैसे करें ?
आप पीडीएफ़ फाईल में एसबीआई बैंक स्टेटमेंट डाउनलोड करना चाहते हैं आप एसबीआई मोबाईल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और व्हाट्सअप बैंकिंग के द्वारा पीडीएफ़ फाईल में अकाउंट स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं।
इस तरह से दोस्तों आप अपने एसबीआई बैंक अकाउंट का पीडीएफ़ फाईल में अकाउंट स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं। आपके अभी भी SBI Bank Statement Kaise Nikale को लेकर आपके कोई सवाल हैं तो आप हमारे से कमेन्ट करके पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों का जल्द से जल्द जवाब देने का प्रयास करेंगे। आपको एसबीआई बैंक स्टेटमेंट कैसे निकालें की जानकारी पसंद आई हैं तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।